लौरिया प्रखण्ड का धमौरा पंचायत बाढ़ की चपेट में
बेतिया नरकटियागंज सड़क पर बह रहा है तीन फिट पानी
साठी संवाददाता,पश्चिम चंपारण जिला अनतर्गत लौरिया प्रखण्ड का धमौरा पंचायत का वृंदावन गाँव नदियों के पानी में अचानक हुऐ वृद्धि के कारण बुरी तरह प्रभावीत हो गया है। गाँव में आई बाढ़ के कारण लोग सहम गए हैं। पानी में लगातार वृद्धि हो रही है।लोगों का परखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक सड़क सम्पर्क भंग हो चुका है।गाँव के बाढ़ पीड़ितों के द्वारा बताया गया की अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई खोज खबर नही ली गई है। पैक्स अध्यक्ष सह भावी विधानसभा प्रत्याशी राजू झा ने प्रशासन से अविलंब समस्या का निदान करने की मांग की है।लोग गाँवों से निकल कर ऊँचे जगहों पर शरण ले रहे हैं।जानवरों के चारें पर मुसीबत आ गया है। पशु भूके मरने पर विवश हो गए हैं।

