Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीनदयाल जयंती पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा केंद्र की योजनओं को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    दीनदयाल जयंती पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा केंद्र की योजनओं को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीनदयाल जयंती पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा केंद्र की योजनओं को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

    ■ झामुमो, काँग्रेस व राजद किसानों के लिए बहा रहे घड़ियाली आंसू, राज्य में कृषि आशीर्वाद योजना बंद करना सरकार की किसान विरोधी मंशा: रघुवर दास

    ■ किसानों के सुधार के लिए क्रांतिकारी व ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर काँग्रेस ने साबित किया कॉंग्रेस का हाथ बिचौलियों के साथ: रघुवर दास

    जमशेदपुर, शुक्रवार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104वीं जयंती के अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने गिरिडीह की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शुक्रवार को एग्रिको स्थित आवास पर गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी व उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय विचारधारा से युक्त एक बीज बोया जिसका विराट रूप आज भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से दीनदयाल जी जयंती मनाने के साथ उनके विचारों को पढ़ने, समझने व उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। कहा कि पिछले छह वर्षों के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रत्येक योजना के केंद्रबिंदु में अंत्योदय का संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, जनधन योजना, सौभाग्य योजना, घर घर शौचालय, हर घर जल जैसे कई अन्य योजनाओं में समाज के गरीब, शोषित, दलित एवं वंचित जनता तक विकास योजनाओं की पहुंच रही है। उन्होंने प्रदेश व स्थानीय स्तर के उत्पादकों को इस्तेमाल करने व इनके उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं, सदन में केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार विधयेक को किसानों के हित में क्रांतिकारी कदम बताते हुए इसे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने वाला विधयेक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत देश को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का जिक्र करते हुए कहा कि अबतक करीब एक लाख करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस व अन्य दलों की सरकार ने देश में पांच दशक से ज्यादा समय तक सत्ता की बागडोर संभाली। परंतु किसानों के उन्नति व प्रगति में किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं की गई। कॉंग्रेस ने प्रारंभ से ही देश के किसानों को अनेकों बंधन में जकड़कर रखा, उन्होंने खुद तो कोई प्रयास नहीं किया और जब आज कृषि सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं तो कॉंग्रेस व अन्य दल किसानों को गुमराह करने की पुरानी आदत अपनाने लग गयी है। पूर्व की कॉंग्रेस सरकार की नीति के कारण किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या को मजबूर होते रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों को बिचौलियों से आजादी दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। अब किसान अपने उत्पाद को अपने राज्य के साथ देश के अन्य राज्यों में बेचने को स्वतंत्र है। सरकार द्वारा देश मे न्यूनतम समर्थन मूल्य ‘एमएसपी’ एवं मंडी की व्यवस्था पूर्व की भांति बनी रहेगी।
    कॉंग्रेस व अन्य दलों का का विरोध सिद्ध करता है कि कॉंग्रेस का हाथ बिचौलियों के साथ है। राज्य की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झामुमो, काँग्रेस व राजद की गठबंधन सरकार किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। राज्य में पूर्व भाजपा सरकार के दौरान किसानों के लिए बनी महत्वपूर्ण कृषि आशीर्वाद योजना को हेमंत सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया गया। राज्य सरकार के ऐसे कार्यों से उनकी किसान विरोधी मंशा जाहिर होती है। आदिवासी मूलवासी के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आई झामुमो गठबंधन सरकार उनकी नौकरियों को छीनने में लग गयी। जनता को बड़े बड़े वादे, सब्जबाग दिखाकर व पांच लाख नौकरी के दावे कर सत्ता में आए, परंतु सत्ता में आते ही सभी वादों को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि काँग्रेस व अन्य विपक्षी दल देश के किसानों को आत्मनिर्भर व खुशहाल देखना नहीं चाहती। राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। वहीं जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। शुक्रवार को एग्रिको स्थित आवास पर रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से वंचितों की सेवा करने की सीख हमें सदैव प्रेरित करेगी। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाहरी प्रत्याशियों के आ टपकने से असंतोष का शिकार होते रहे हैं बछवाड़ा के एनडीए कार्यकर्ता
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वेबिनार के माध्यम से जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.