Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा-मिस्त्री का 70 साल पुराना रिश्ता खत्म, मिस्त्री को देने पड़ सकते हैं 1.40 लाख करोड़
    Breaking News Business Headlines

    टाटा-मिस्त्री का 70 साल पुराना रिश्ता खत्म, मिस्त्री को देने पड़ सकते हैं 1.40 लाख करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. शापूरजी पालोनजी ग्रुप (एसपी समूह) यानी मिस्त्री परिवार ने कहा है कि अब समय आ गया है कि टाटा संस से बाहर निकला जाए. जिसके बाद 70 वर्षों पुराना यह रिश्ता खत्म हो जाएगा, जिसमें पिछले कुछ वर्षों के दौरान खटास आ गई थी. एसपी समूह ने एक बयान में कहा, 70 वर्षों का शापूरजी पलोनजी-टाटा का संबंध आपसी विश्वास, सद्भावना और मित्रता पर आधारित था.

    कंपनी ने कहा, शपूरजी पलोनजी समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहा कि टाटा ग्रुप से अलग होना, इस निरंतर मुकदमेबाजी का आजीविका और अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव के कारण आवश्यक है.

    इसका मतलब यह है कि एसपी समूह, जो अपनी दो निवेश फर्मों के जरिए टाटा संस में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है, अपनी हिस्सेदारी बेचने और कंपनी से बाहर जाने के लिए तैयार है. एसपी समूह ने कहा है कि वह टाटा संस से बाहर निकल जाएगा, बशर्ते उसे जल्द और न्यायपूर्ण समाधान मिल जाए. इस बीच टाटा समूह मिस्त्री परिवार की टाटा संस में 18.5 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए तैयार हो गया है.

    मिस्त्री को देने पड़ सकते हैं 1.40 लाख करोड़

    टाटा समूह को टाटा संस में मिस्त्री परिवार की 18.4 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपए चुकाने पड़ सकते हैं. जून 2020 की कॉरपोरेट फाइलिंग के अनुसार टाटा संस की कुल नेटवर्थ 7,80,778.2 करोड़ रुपए है. यह नेटवर्थ कंपनी के पास मौजूदा शेयर होल्डिंग से आती है. मिस्त्री परिवार के 18 फीसदी शेयरों की कीमत 1.40 लाख करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है. हालांकि, अंतिम रकम कई अन्य मूल्यांकनों के बाद तय होगी.

    कब शुरू हुआ विवाद

    सुप्रीम कोर्ट में दोनों समूहों के वकीलों ने विवाद को जल्द सुलझाने के लिए प्रस्ताव दिया है. जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह विवाद जल्द सुलझ जाएगा. बता दें कि 2016 में यह विवाद शुरू हुआ जब पलोनजी मिस्त्री के बेटे सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था. तभी से दोनों समूहों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) के सायरस मिस्त्री को टाटा समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद बहाल करने के आदेश पर रोक लगा दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि बिलों का विरोध, किसानों का 25 सितंबर को भारत बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल रूट हो सकते हैं बाधित
    Next Article उड़ीसा सरकार का आदेश, राज्य में नहीं होगा मृत मरीजों का कोविड-19 टेस्ट

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.