Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़ाही के सैप जवान की दलसिंहसराय में ड्यूटी के दौरान मौत। बाइक सवार ने मारी थी ठोकर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से बिहार

    छौड़ाही के सैप जवान की दलसिंहसराय में ड्यूटी के दौरान मौत। बाइक सवार ने मारी थी ठोकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही के सैप जवान की दलसिंहसराय में ड्यूटी के दौरान मौत। बाइक सवार ने मारी थी ठोकर
    छौड़़ाही (बेगूसराय) : भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना में कार्यरत सैप जवान छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बखड्डा निवासी बलराम यादव की मौत मंगलवार की संध्या वाहन चेकिंग के दौरान अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार ठोकर मार देने से हो गई।
    इस संदर्भ में मृतक सैप जवान के स्वजनों ने बताया कि बलराम यादव दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष के आदेश पर अपने अन्य सहयोगियों एवं अफसरों के साथ थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एन एच 28 पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक की गति कम नहीं होते देख वह अपने सहयोगियों के साथ घेराबंदी कर रोकने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार ने सैप जवान बलराम यादव को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। साथी पुलिस जवान उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय ले गए। जहां इलाज के दौरान ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष द्वारा शहीद जवान के स्वजनों को घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि पोस्टमार्टम करा रात तक शहीद सैप जवान का शव उनके पैतृक आवास छौड़ाही ओपी के बखड्डा गांव पहुंचेगा।
    दूसरी तरफ ड्यूटी के दौरान मौत होने की खबर सुन स्वजनों में चीख पुकार मच गई है। शहीद सैप जवान कि पत्नी हीरा देवी, नाबालिग पुत्र अवनीश यादव, अविवाहित पुत्री भानो, क्रांति और शांंति करुण क्रंदन कर रही थीं। ग्रामीण भी गमगीन थे। पंचायत के मुखिया रिंकू देवी, समाजसेवी प्रणव कुमार , जीबछ यादव, तेज नारायण यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, सी पीएम के अंचल मंत्री राम बहादुर सुमन आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए स्वजनों को सांत्वना प्रदान की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी विक्की मिश्रा हथियार, गांजा और चार सहयोगी के गिरफ्तार
    Next Article शैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन- डीपीओ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.