Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन- डीपीओ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    शैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन- डीपीओ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन- डीपीओ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन।
    खोदावंदपुर/बेगूसराय. सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन है.विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था की रीढ़ कुशल शिक्षक होते हैं. स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों में देखकर सीखने की प्रवृति बढ़ती है.उपर्युक्त बातेें डीपीओ माध्यमिक राजकमल कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास के उदघाटन के मौके पर कहीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में स्कूली बच्चों को डिजिटल तरीके से पढ़ाई करवाने पर शिक्षा का एक अलग माहौल बनेगा. स्मार्ट क्लास बच्चों को विषय में मजबूत पकड़ दिलाने में सहायक सिद्ध होगा.इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ेगी. इस अवसर पर बीडीओ राघवेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्मार्ट क्लास प्रत्येक विद्यालय की मूलभूत आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच इस विद्यालय ने छात्र-छात्राओं के लिए जितनी सुविधाओं को जुटाया है, वह सराहनीय है. यह स्कूल दूसरे विद्यालयों के लिए नजीर है. निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विद्यालय बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षित करने का प्रयास कर रहा है. वहीं रोसड़ा के बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के दौर में तीन वर्ष पूर्व से ही इस विद्यालय ने स्मार्ट क्लास शुरू कर जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के लिए आइकॉन का काम किया है. आज दूसरा स्मार्ट क्लास इस विद्यालय के बढ़ते कदम का प्रतीक है. विद्यालय के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है कि यह आगे बढ़ रहा है. दौलतपुर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र पासवान ने कहा कि अब डिजिटल शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इन्हें स्मार्ट शिक्षा अर्जन के लिए अपना जगह परिवर्तन करना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि दौलतपुर पंचायत वासियों के लिए गर्व की बात है कि मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया जैसा बेहतर स्कूल उनके पास है. इससे पूर्व अतिथियों द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत की.वहीं आगत अतिथियों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अब्दुल्लाह के द्वारा मिथिला की पाग व चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके पर सीओ सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार महतो, डीडीओ मुनीब आलम, कुमारी ममता भारती, एचएम ईसा कलीम, पंचायत सचिव राममणि सिंह, जेई भरत कुमार, लेखापाल मोहिनीश्री सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछौड़ाही के सैप जवान की दलसिंहसराय में ड्यूटी के दौरान मौत। बाइक सवार ने मारी थी ठोकर
    Next Article बेगूसराय में प्रशासन का इकबाल खत्म, कायम है अपराधियों का राज: श्याम

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.