Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में प्रशासन का इकबाल खत्म, कायम है अपराधियों का राज: श्याम
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बेगूसराय में प्रशासन का इकबाल खत्म, कायम है अपराधियों का राज: श्याम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में प्रशासन का इकबाल खत्म, कायम है अपराधियों का राज: श्याम

    बछवाड़ा, बेगूसराय:-
    तेघरा बाजार में लगातार अपराधियों के निशाने पर रहे स्वर्ण व्यवसायियों के साथ दिनदहाड़े हथियार के बल पर लुटपाट की घटनाओं के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों नें पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तक तो ये स्वर्ण व्यवसायी आपस में हीं एक जुट होकर संघर्ष कर रहे थे। मगर अब कयी राजनीतिक पार्टियों ने भी इन व्यवसायियों का समर्थन करते हुए एक साथ कदम ताल करते देखे जा रहे हैं। समर्थन की इस कड़ी में बुधवार को राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास नें भी जिला पुलिस प्रशासन पर जम कर हमला बोलते हुए खुब खड़ीखोटी सुनाई। जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस एकदम पंगु बना हुआ है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। ऐसा माहौल हो गया है जैसे जिले में अपराधियों का राज चल रहा है। पुलिस के सामने अपराधी घटना पर घटना करते जा रहे हैं और पुलिस इन अपराधियों पर हाथ डालना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। सप्ताह भर गुजरने को है तेघरा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना का उसी दिन चमथा में भी अपराधियों नें एक महिला को गोली मारी, ठीक उसी दिन बेगूसराय शहर में पान दुकानदार को अपराधियों नें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मगर पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली है। अपराधी सलाखों के भीतर होने के बजाए बाहर अगली घटना का प्लानिंग कर रहा है। इलाके के व्यवसायी अब पलायन को मजबुर हैं।
    इस क्रम में अन्य व्यवसायियों नें बताया कि आए दिन हम व्यवसायियों के लिए समुचित माहौल मुहैया कराने में पुलिस प्रशासन बिल्कुल हीं नाकाम है। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम अपनी गाढ़ी कमाई की जमा पूंजी को व्यवसायिक रूप देकर निवेश करने में सक्षम नहीं है। समय रहते अगर जिले की पुलिस प्रशासन हम व्यवसायियों के प्रति सुरक्षा के साथ उचित माहौल नहीं पैदा करती है तो धंधे को बंद कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर महेश्वर साह, संजीव साह, श्याम दास, नरेश साह, दीपक साह, शंकर सर्राफ, श्याम प्रसाद दास, मनोज साह, राहुल सोनी, रोहित सोनी, संजीव साह, अभिषेक कुमार, सुवोध कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, संतोष दास नें अपनी अपनी दुकानें बंद रखी एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशैक्षणिक व्यवस्था की परिकल्पना में स्मार्ट क्लास एक बेहतरीन साधन- डीपीओ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में पंचायत योजना से बने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
    Next Article राजजपा नें समारोह पूर्वक मनाया राष्ट्र कवि दिनकर जयंती

    Related Posts

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.