Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने एसपी से की पूर्वी के विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत, कहा महिला के साथ दुर्व्यवहार व अश्लीलता निंदनीय
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा ने एसपी से की पूर्वी के विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत, कहा महिला के साथ दुर्व्यवहार व अश्लीलता निंदनीय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने एसपी से की पूर्वी के विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत, कहा महिला के साथ दुर्व्यवहार व अश्लीलता निंदनीय

    ■ विधायक प्रतिनिधि के लगातार प्रताड़ित करने से परिवार दशहत में, सुरक्षा दे जिला प्रशासन: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, शुक्रवार। पिछले कई दिनों से गोलमुरी क्षेत्र के नानकनगर निवासी महिला के साथ जमशेदपुर पूर्वी के गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक एवं उनके भाई अनुपम पाठक द्वारा किये गए दुर्व्यवहार व अश्लीलता के विरोध में भाजपा ने एसपी से शिकायत की। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पीड़ित महिला के पुत्र के साथ एसपी सुभाष चंद्र जाट से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी देकर न्याय की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विधायक सरयू राय के गोलमुरी प्रतिनिधि असीम पाठक व उनके भाई अनुपम पाठक द्वारा पड़ोसी महिला के साथ किये जा रहे अत्याचार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से रह रहे परिवार को जबरन हटाना निंदनीय है। विधायक प्रतिनिधि व उनके भाई द्वारा पिछले कई महीनों से उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। घर के बिजली व पानी के कनेक्शन को काट दिया गया है। इस प्रकार की घटना सभ्य समाज में शोभा नहीं देता है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीसी को कार्यवाही का आदेश दिया था, परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के आदेश के बाद भी विधायक प्रतिनिधि द्वारा अत्याचार व प्रताड़ना में वृद्धि हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित महिला व उनके दो बेटों की सुरक्षा की मांग की है। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक प्रतिनिधि असीम पाठक व उनके भाई अनुपम पाठक ने पॉवर का धौंस दिखाते हुए ना केवल महिला के रखे समान फेंके बल्कि उन्हें गंदी गालियां व अश्लील इशारे किये। कहा कि पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उचित करवाई का भरोसा दिया है।

    इस दौरान मिथलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, मंजीत सिंह, कल्याणी शरण, भूपेंदर सिंह, सुशांत पांडा, अजय सिंह व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिससे देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन

    Related Posts

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    October 5, 2026

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    October 5, 2026

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.