आज भाटिया बस्ती कदमा के पुष्पांजलि क्लब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा नेता दीपु सिंह के नेतृत्व में देश के जनप्रिय नेता एवं लोकतंत्र के विश्व के सबसे बड़ा नेता तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 70वे जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं के द्वारा 11 पौंड का का केक काटा गया एवं मंच पर उपस्तिथ अतिथि के द्वारा मोदी जी के द्वारा किये गए अनुकरणीय कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।इस कार्यकर्म में ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल जायसवाल जी महामंत्री राजेश्वर साहू जी, भाजपा नेता शंकर रेड्डी जी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रसाद जी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता जी, एवं कदमा के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।


