Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में ओरेगन के जंगलों में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर हुए खाक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में ओरेगन के जंगलों में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर हुए खाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण बहुत तेजी से फैल गई है और ओरेगन स्थित सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए हैं. ओरेगन के गवर्नर केट ब्राउन ने बुधवार को आगाह किया कि जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है. उधर, कई दिनों से लगी आग के कारण कैलिफोर्निया का तटीय इलाका नारंगी रंग में रंग गया है.

    दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि वहां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया है. ओरेगन के पश्चिम में कुछ समुदायों को तत्काल घर खाली करने को कहा गया है. ओरेगन की गवर्नर केट ब्राउन ने आगाह किया कि सोमवार को फैली आग के कारण भारी तबाही मच सकती है.

    ब्राउन ने कहा, ‘सभी सतर्क रहें. आने वाले कुछ दिन बेहद कठिन होने वाले हैं.’ ब्राउन ने बताया कि बुधवार दोपहर तक आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ‘सैकड़ों लोगों के अपने घर खो दिए’ जिसकी वजह से कुछ समुदायों को काफी नुकसान हुआ है. उन्‍होंने बताया कि 5 कस्‍बे बुरी तरह से जल गए हैं.

    ओरेगांव के गवर्नर ने यह नहीं बताया कि कितने घर जले हैं लेकिन आपातकालीन सेवाओं का कहना है कि 470,000 एकड़ इलाके में आग लगी है. गवर्नर ने बताया कि हालात इतने ज्‍यादा खराब हैं कि फायरफाइटर्स को भी पीछे हटना पड़ा है. आग को देखते हुए बड़ी संख्‍या में लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    Next Article बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल की तैयारियों का जायजा लेने दुबई पहुंचे

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.