Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम ने बांटा मास्क, पूर्वी विधानसभा में बांटे गए बीस हज़ार मास्क
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम ने बांटा मास्क, पूर्वी विधानसभा में बांटे गए बीस हज़ार मास्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2020Updated:August 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम ने बांटा मास्क, पूर्वी विधानसभा में बांटे गए बीस हज़ार मास्क
    जमशेदपुर, रविवार: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों में ‘मास्क वितरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविवार को जेम्को स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच मास्क वितरण किया। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच हैं। झारखंड प्रदेश युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है। इससे पहले, जेम्को चौक स्थित शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशानिर्देश पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी बस्तियों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर मास्क वितरण कर रहे हैं।
    इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव,रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, अमरजीत सिंह राजा, हलधर नारायण शाह, कुलवंत सिंह बंटी, अप्पा राव,राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, रूबी झा, सुशांता पांडा, शशि यादव, जोगिंदर सिंह सोनू, सूरज सिंह, विराट कुमार, सत्येंद्र रजक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला कॉलेज की मेधावी छात्रा को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया सम्मानित
    Next Article झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वालों ने अटल जी का नहीं लोकतंत्र का किया अपमान : रघुवर दास

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.