Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे ध्वजारोहण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जामताड़ा में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे ध्वजारोहण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *स्वतंत्रता दिवस कल, गांधी मैदान हुआ सज धज कर तैयार, श्री बादल पत्रलेख, माननीय मंत्री, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार करेंगे ध्वजारोहण।*

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने अन्य अधिकारियों संग स्वतंत्रता दिवस पूर्व तैयारियों का लिया जायजा।*

    15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गांधी मैदान, जामताड़ा में होगा। जिसमें राज्य के माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार श्री बादल पत्रलेख मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।

    उक्त परिप्रेक्ष्य् में आज दिनांक 14 अगस्त 2020 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने शहीद स्मारक, सिद्धू कान्हु प्रतिमा स्थल, अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय स्थित पुराना बिल्डिंग को अविलंब साफ सफाई करने का निर्देश दिया, डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल, गांधी मैदान में साफ-सुथरे कपड़े का प्रयोग कर टेंट लगाने का निर्देश साथ ही निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कल होने वाले समारोह की समय सारणी के अनुसार सभी कार्यक्रमों से सम्बन्धित स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि इस बार कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निर्धारित नियमों एवं सावधानियों के साथ मनाया जाएगा।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, कार्यपालक पदाधिकारी श्री रामाश्रय दास सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर की नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के सभी आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग
    Next Article बीडीओ ने जलसहियाओं को 18 अगस्त तक यूसी जमा करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.