जामताड़ा: शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज के अध्यक्षता में प्रखंड स्तर के सभी मुखिया एवं जल सहिया का स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण से सम्बंधित साप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक की गई। बठैक में ग्रामवार प्रगति का समीक्षा प्रखंड समन्वयक एसबीएम(जी) मोहम्मद रफिक हुसैन के द्वारा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी जल सहिया को 18 अगस्त तक सभी को यूसी जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सामुदायिक शौचालय परिसर निर्माण हेतु कुछ स्थलों का अभी तक सभी आवश्यक कागजात जमा नहीं होने पर खेद प्रकट करते हुए सोमवार को जमा करने का निर्देश दिया गया।
“गंदेगी मुक्त भारत 2020” अभियान के तहत कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने अपने ग्राम में राष्ट्रीय झंडोत्तलन कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए ग्राम सभा कर ओडीएफ के बारे में जानकारी देते हुए सभी को शौचालय उपयोग करने हेतु जागरूक किया जाना है। उक्त कार्यक्रम को अपने अपने ग्राम में आयोजन करके सभी जल सहिया इस ग्रुप में फोटो,वीडीयो एवं प्रतिवेदन भेजेंगे।झंडोत्तलन समारोह एवं ग्रामसभा करते समय “कोरोना वायरस” के रोकथाम हेतु सरकार का दिशा निर्देश जैसे सामाजिक दुरी एवं मास्क लगाकर ही संपादन करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद प्रखंड सभागार में ओर भी उपस्थित हुए मुखिया एवं जल सहिया का मेडिकल टीम द्वारा कैंप करके कोरोना वायरस का जाँच हेतु कुल 47 लोगों का सेम्पल दिया गया।

