Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले के बाद 4 नेताओं ने सौंपा इस्तीफा, बढ़ी पार्टी की टेंशन
    Breaking News Headlines राजनीति

    जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले के बाद 4 नेताओं ने सौंपा इस्तीफा, बढ़ी पार्टी की टेंशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. अब एक बार फिर से बीजेपी के चार नेताओं ने पार्टी और पदों से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले भी कई बीजेपी नेता पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं. लगातार बढ़ते इस्तीफों से भाजपा की टेंशन बढ़ गई है.

    जम्मू-कश्मीर में चार और नेताओं ने बडग़ाम में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले इन नेताओं में महासचिव बडग़ाम और महासचिव एमएम मोर्चा बडग़ाम शामिल हैं. दरअसल, इन नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब सुबह ही जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के एक कार्यकर्ता पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया.

    ताजा घटना में मध्य कश्मीर के बडग़ाम जिले में आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी. इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गया. आधिकारिक सूत्रों का इस मामले में कहना है कि आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजर (38) पर हमला किया था. घायल कार्यकर्ता मेहिदपोरा का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम जमाल नजर है.

    हाल के दिनों में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं में इजाफा हुआ है. इससे पहले 6 अगस्त को कुलगाम जिले के काजीगुंड ब्लॉक के वेस्सु गांव में बीजेपी सरपंच सजाद अहमद पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. सरपंच को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इन घटनाओं को देखते हुए कई बीजेपी नेता पार्टी और पद से इस्तीफा दे रहे हैं. बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. कुलगाम के देवसर से बीजेपी सरपंच, बीजेपी नेता सबजार अहमद पाडर, निसार अहमद वानी और आशिक हुसैन पाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेमिका के साथ भागने के पहले पत्नी ने दिया जहर
    Next Article जादुई गोली की तरह नहीं होगा कोरोना वायरस वैक्सीन का असर, डबलूएचओ ने चेताया

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.