Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेमिका के साथ भागने के पहले पत्नी ने दिया जहर
    Breaking News Headlines अपराध

    प्रेमिका के साथ भागने के पहले पत्नी ने दिया जहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़). सात जन्मों तक साथ निभाने वाली जीवन संगिनी ने ही अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी. पत्नी ने पति को जहर देकर शौचालय में बन्द कर दिया व गांव के एक युवक के साथ भाग निकली. जहर खुरानी से गंभीर युवक को उपचार के लिए शहर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. घटना सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र की है.

    बताया जा रहा है सूरजपुर जिले के नया भटगांव परकोली निवासी 29 वर्षीय पप्पू ठाकुर, पुत्र समय लाल ठाकुर रक्षा बंधन में पत्नी पिंकी को लेकर रक्षा बंधन में ससुराल कसकेला गया हुआ था. तीन दिनों तक कसकेला में रुकने के बाद उसने पत्नी को फिर घर चलने को कहा था. इसी बीच 6 अगस्त को महिला पिंकी ने पति को खाने की चीज में कीटनाशक देकर शौचालय में बन्द कर दिया और भाग निकली.

    शौचालय में बन्द पप्पू ठाकुर तड़प रहा था. इसी बीच महिला के भाई ने परकोली आकर युवक की मां सरोज को बताया कि जीजा शौचालय में बन्द है और अजीब बर्ताव कर रहे हंै. इसके बाद जब युवक की मां भी अपने बेटे के ससुराल पहुंची तो वह शौचालय में बन्द था. युवक को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो उसने बताया कि पत्नी ने उसे धोखे से कीटनाशक जहर पिला दिया है और शौचालय में बन्द कर भाग गई है. जहर खुरानी से गंभीर युवक को परिजन ने मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस ने चीन को चेताया, कहा- उसके क्षेत्र में किसी भी मिसाइल हमले का जवाब वह परमाणु हमले से देगा
    Next Article जम्मू-कश्मीर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले के बाद 4 नेताओं ने सौंपा इस्तीफा, बढ़ी पार्टी की टेंशन

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.