Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों में शामिल हुए मार्क जुकरबर्ग
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों में शामिल हुए मार्क जुकरबर्ग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए हैं. फेसबुक इंक के शेयरों में उछाल की वजह से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ.

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं. 100 अरब डॉलर क्लब में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स पहले से ही शामिल हैं.

    मालूम हो कि गुरुवार को अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में फेसबुक का शेयर सात फीसदी बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर 266.6 डॉलर पर पहुंच गया और अंत में 265.26 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ.

    ब्लूमबर्ग के अनुसार कोरोना वायरस महामारी की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे की ओर जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के संस्थापकों की नेटवर्थ में इस वर्ष भारी वृद्धि हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौर में दुनिया में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा है.

    कितनी बढ़ी जुकरबर्ग की संपत्ति?

    मार्क जुकरबर्ग को 2020 में अब तक करीब 22 अरब डॉलर का फायदा हुआ है, वहीं जेफ बेजोस की संपत्ति में 75 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है. दरअसल, फेसबुक की प्रतिस्पर्धी कंपनी टिक टॉक के हटने से संभावनाओं को देखते हुए फेसबुक इंक के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जिसके बाद जुकरबर्ग मालामाल हो गए और पहली बार 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए.

    इसके अतिरिक्त इस साल टैंसेंट होल्डिंग के सीईओ पोनी मा की संपत्ति 17 अरब डॉलर बढ़कर 55 अरब डॉलर हो गई है और पिनडुओडुओ इंक के प्रमुख कोलिन हुआंग की कुल संपत्ति 13 अरब डॉलर बढ़कर 32 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

    इस क्लब में सिर्फ यही तीन ही शामिल हैं. फेसबुक में जुकरबर्ग की 13 फीसदी हिस्सेदारी है. एपल, अमेजन, अल्फाबेट गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) अमेरिका के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 30 फीसदी के बराबर हो गया है. यह आंकड़ा पिछले दो सालों की तुलना में दोगुना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब, पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों ने नहीं किया मुफ्त अनाज का वितरण: पासवान
    Next Article कोरोना वैक्सीन के लिए एसएसआई ने की अहम साझेदारी, एक खुराक की कीमत होगी 225 रुपये

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.