Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान राजनीतिक संकट: अब बीजेपी ने 12 विधायकों को भेजा अहमदाबाद
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान राजनीतिक संकट: अब बीजेपी ने 12 विधायकों को भेजा अहमदाबाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उदयपुर. राजस्थान में राजनीतिक उठापटक का दौर लगातार जारी है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी अपने विधायकों की तोडफ़ोड़ को रोकने के लिए बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार गुजरात सीमा से जुड़े पांच जिले के 12 विधायकों को बीजेपी ने अहमदाबाद भेज दिया है. इन सभी विधायकों को अहमदाबाद में एक होटल में रखा गया है. हालांकि बीजेपी बाड़ेबंदी से इंकार कर रही है.

    सूत्रों के अनुसार बीजेपी के कुछ विधायकों से गहलोत गुट ने संपर्क करने की कोशिश की है. ऐसे में बीजेपी को डर है कि 11 अगस्त को अगर हाईकोर्ट बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय पर स्टे लगा देता है तो फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बचाने के लिए बीजेपी में तोडफ़ोड़ कर सकते हैं. बीजेपी के डर की दूसरी वजह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नाराजगी भी है.

    दरअसल वसुंधरा राजे की वजह से उनके समर्थक विधायकों को अपने पाले में लाने की सीएम गहलोत ने तथाकथित रूप से कोशिश की है. बता दें कि राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री गहलोत विश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं. यही वजह है कि बीजेपी पहले से सतकज़् हो गई है.

    गौरतलब है कि कल ही बसपा से कांग्रेस में आए सभी 6 विधायकों को हाईकोर्ट के नोटिस तामील करा दिए गये थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को जैसलमेर डीजे कोर्ट के कर्मचारियों ने इन सभी विधायकों को नोटिस तामील करवाये.

    डीजे कोर्ट के कर्मचारी शुक्रवार सुबह नोटिस लेकर होटल सूर्यगढ़ पहुंचे और विधायकों को थमाये. अब सभी की नजरें हाई कोर्ट पर टिकी हैं. आगामी 11 अगस्त को इस मामले में हाई कोर्ट की एकलपीठ का फैसला आने की उम्मीद है. बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक वाजिब अली ने कहा कि हाईकोर्ट का नोटिस ले लिया है. सभी छहों विधायकों ने हाईकोर्ट का नोटिस ले लिया है. वाजिब अली ने कहा कि हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलद्दाख में एलएसी पर चीन कर रहा है न्यू नार्मल की कोशिश, लेकिन अड़ा भारत
    Next Article पंजाब, पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों ने नहीं किया मुफ्त अनाज का वितरण: पासवान

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    August 28, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    August 28, 2026

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.