Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलएसी के अधिकतर स्थानों पर अभी भी जमा हुआ है चीन: विदेश मंत्रालय
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एलएसी के अधिकतर स्थानों पर अभी भी जमा हुआ है चीन: विदेश मंत्रालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अधिकतर स्थानों से सेना को पीछे हटा लेने के चीन के दावे के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इस प्रक्रिया पूरी करने संबंधी कदमों पर विचार करने के लिए भारत और चीन के वरिष्ठ कमांडर निकट भविष्य में मुलाकात करेंगे.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम रखना द्विपक्षीय संबंधों का आधार है. हम उम्मीद करते हैं कि चीन सीमा से बलों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी करने और तनाव कम करने के लिए हमारे साथ ईमानदारी से मिलकर काम करेगा.

    उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले चीन ने दावा किया था कि अग्रिम मोर्चे से दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने की कवायद सीमा पर अधिकांश स्थानों पर पूरी हो गई है. चीन ने यह भी कहा था कि जमीन पर स्थिति सामान्य हो रही है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने चीनी दावे के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में आनलाइन माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि इस उद्देश्य की दिशा में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन पीछे हटने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है कि उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर निकट भविष्य में बैठक करेंगे ताकि पीछे हटने की प्रक्रिया पूरा करने की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा सके.

    श्रीवास्तव ने कहा कि जैसा कि हमने पहले की कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखना हमारे द्विपक्षीय संबंधों का आधार है. उन्होंने कहा कि इसलिये हम उम्मीद करते हैं कि चीनी पक्ष पूरी तरह से पीछे हटने, तनाव कम करने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बहाल करने के लिये गंभीरता से काम करेगी जिस पर हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी थी.

    उल्लेखनीय है कि सीमा मुद्दे पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच 5 जुलाई को टेलीफोन पर बातचीत हुई थी. वहीं 24 जुलाई को राजनयिक बातचीत में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय समझौते और प्रोटोकाल के अनुरूप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के जल्द और पूरी तरह से पीछे हटने पर सहमति व्यक्त की थी जो सम्पूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लिये जरूरी है. यह बातचीत ऐसे समय में हुई थी जब चीनी सेना के पूर्वी लद्दाख के कुछ हिस्सों से पीछे हटने संकेत मिले थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराफेल के भारत पहुंचते ही बढ़ी पाकिस्तान की बेचैनी, विश्व समुदाय से लगायी गुहार
    Next Article 1994 के बाद सबसे कम हो सकती है सोने की खरीदारी: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.