Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1994 के बाद सबसे कम हो सकती है सोने की खरीदारी: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल
    Breaking News Business Headlines

    1994 के बाद सबसे कम हो सकती है सोने की खरीदारी: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. कोरोना के कारण अब तक तक गोल्ड की मांग में भारी गिरावट पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अनुमान लगाया है क‍ि इस साल भारत में सोने की मांग गिरकर 1994 के बाद सबसे निचले स्तर पर जा सकती है.

    वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की भारतीय इकाई के एमडी सोमासुंदरम पीआर ने कही. 1994 में भारतीय उपभोक्ताओं ने कुल 415 टन सोना खरीदा था. सोने की मांग गिरने से हालांकि देश का व्यापार घाटा कम होगा और अन्य मुद्राओं के मुकाबले रुपए को मजबूती मिलेगी.

    डब्ल्यूजीसी ने एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा कि देश में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचने और लॉकडाउन के कारण लोगों की जेब में ज्यादा पैसा नहीं होने की वजह से सोने की मांग में भारी गिरावट आ सकती है. भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. इसलिए भारत में मांग कम रहने से सोने की वैश्विक कीमत पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा.

    छह महीने में 56% गिरी सोने की खपत

    डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सोने की खपत 2020 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 56 फीसदी गिरकर 165.6 टन रही. लॉकडाउन वाली अप्रैल-जून तिमाही में यह खपत 70 फीसदी गिरकर 63.7 टन पर आ गई. यह पिछले एक दशक से ज्यादा समय की सबसे कम खपत है.

    पिछली तिमाही में ज्वेलरी की मांग 74% घटी

    रिपोर्ट के मुताबिक पिछली तिमाही में देश में ज्वेलरी की मांग 74 फीसदी गिरकर 44 टन पर आ गई. डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक यह अब तक की सबसे कम तिमाही खपत है. पहली छमाही यानी, जनवरी से जून तक की अवधि में ज्वेलरी की मांग 60 फीसदी गिरकर 117.8 टन पर आ गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलएसी के अधिकतर स्थानों पर अभी भी जमा हुआ है चीन: विदेश मंत्रालय
    Next Article दक्षिण चीन सागर पर चीन का अवैध दावा स्‍वीकार नहीं: ऑस्ट्रेलिया

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.