Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने सीमा पर तैनात किये मिसाइल दागने वाले टी-90 टैंक
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने सीमा पर तैनात किये मिसाइल दागने वाले टी-90 टैंक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद कूटनीतिक दबाव के चलते चीनी सैनिक भारत की पूवी लद्दाख की गलवान घाटी सहित कई इलाकों से पीछे हटने को मजबूर तो हो गए, मगर अब अक्साई चिन में करीब 50 हजार पीएलए सैनिक तैनात कर दिए गए हैं.

    ऐसे में चीन की नई चालबाजी का वाजिब जबाव देने के लिए भारत ने भी तैयारी कर ली है. भारत ने पहली बार मिसाइल दागने वाले टी-90 टैंक्स का स्क्वॉड्रन काराकोरम पास में तैनात किया है. सैनिकों को ले जाने वाली बख्तरबंद गाडिय़ों और 4 हजार सैनिकों की फुल ब्रिगेड भी दौलत बेग ओल्डी पर तैनात की गई हैं.

    इस मामले से जुड़े टॉप सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है. दौलत बेग ओल्डी में भारत का आखिरी आउटपोस्ट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर है, जो काराकोरम पास के दक्षिण में और चिप-चाप नदी के किनारे है. ये गलवान श्योक संगम के उत्तर में पड़ता है. दरबुक-श्योक-डीबीओ रोड पर कई पुल 46 टन वजन वाले टी-90 टैंक्स का भार नहीं सह सकते हैं. लिहाजा भारतीय सेना ने गलवान घाटी हिंसा के बाद विशेष उपकरणों के जरिए इन्हें नदी-नालों के पार भेजा है.

    रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलिंग पॉइंट्स 14, 15, 16, 17 और पैंगोंग त्सो फिंगर इलाके में चीन की एक्टिविटी के बाद सेना ने आर्मर्ड पर्सनल कैरियर्स या इन्फेंटरी कॉम्बैट वीइकल्स एम777 155एमएम होवित्जर और 130 एमएम गन्स को पहले ही डीबीओ भेज दिया था.

    जानकारी के अनुसार इस गर्मी पीएलए की आक्रामकता का मुख्य उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में 1147 किलोमीटर लंबी सीमा पर भारतीय सेना के साथ संघर्ष वाले स्थानों को खाली करना था, ताकि वह 1960 के नक्शे को लागू कराने का दावा कर सके. लेकिन इस कोशिश को 16 बिहार रेजिमेंट के जांबाजों ने 15 जून को विफल कर दिया.

    भारतीय सेना के लिए प्लानिंग करने वालों को आशंका है कि चीन ल्हासा कशगार हाईवे को शक्सगाम पास के जरिए काराकोरम पास से जोड़ देगा. हालांकि इसके लिए शक्सगाम ग्लेशियर के नीचे सुरंग बनाने की जरूरत होगी, लेकिन चीन के पास इसे अंजाम देने के लिए टेक्निकल क्षमता है. लिहाजा इन इलाकों में टी-90 मिसाइल टैंक्स तैयार किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना का निर्णय: सियाचिन ग्लेशियर को बनाया जायेगा टूरिस्ट हब
    Next Article एक साल में 100 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला LPG सिलिंडर

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.