Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय गेंदबाजों में बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल: लाबुशेन
    Headlines खेल

    भारतीय गेंदबाजों में बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल: लाबुशेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. भारत के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन को उम्मीद है कि दिसंबर में जब दोनों टीमों का टेस्ट श्रृंखला में आमना सामना होगा तो वह अपना दबदबा बनाने में सफल रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभरने वाले इस बल्लेबाज ने हालांकि माना कि विश्व स्तरीय भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल होगा. लाबुशेन 2018-19 की श्रृंखला में भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गये टेस्ट में मैदान में उतरे थे.

    वह दिसंबर में भारतीय टीम के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी. इस 26 साल के बल्लेबाज ने पीटीआई-भाषा को ब्रिसबेन से दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘ वे सभी अच्छे गेंदबाज है लेकिन बुमराह की चुनौती से निपटना मुश्किल होगा.”

    उन्होंने कहा, ‘‘वह लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करने और परिस्थितियों का साथ मिलने पर गेंद को स्विंग करने की क्षमता रखता है. वह गेंद को विकेट की तरफ अंदर लाने में भी सक्षम है.” ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट में चार शतक और सात अर्धशतक के साथ 63 की औसत से रन बनाने वाले लाबुशेन ने कहा, ‘‘ आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खुद को परखना चाहते हैं. जसप्रीत शायद उस गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है.”

    लाबुशेन ने कहा कि अनुभवी इशांत शर्मा ने भी पिछले दो वर्षों में काफी सुधार किया है. मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले लाबुशेन ने कहा, ‘‘ इशांत ने पिछले दो वर्षों में शानदार गेंदबाजी की है.

    दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंद अंदर की तरफ आती है, यह हमारे लिए भी एक अच्छी चुनौती होगी.” किसी भी बल्लेबाज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सत्र सबसे मुश्किल माना जाता है क्योंकि विरोधी टीमों को खिलाड़ी के खेल के बारे में पता होता है और लाबुशेन इस बात को अच्छे से समझते है. उन्होंने कहा, ‘‘ पहला साल मेरे लिए शानदार रहा था.

    उम्मीद है कि इस साल मैं और भी अच्छा कर पाउंगा. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण में से एक भारत के खिलाफ खुद को परखने का इंतजार कर रहा हूं.” लाबुशेन ने कहा, ‘‘मुझे भारत के खिलाफ सिडनी में एक टेस्ट में खेलने का अनुभव है. उस मैच में और फिर बाद में सीमित ओवरों के मैचों में मैंने उनकी गेंदबाजी का सामना किया है.” उन्होंने कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, जब आप अच्छा करते हैं, तो लोग आपके खेल पर नजर रखते है. आपको अपने खेल पर काम करना होता हैं. इसलिए, मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मैं अपने खेल को अच्छी तरह से समझ सकूं. मेरी कोशिश होगी कि मैं भारतीय गेंदबाजों से एक कदम आगे रहूं.”

    लाबुशेन भाग्यशाली है कि योजना बनाने में सलाह देने के लिए उनके पास स्टीव स्मिथ के जैसे पूर्व कप्तान है जिन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है. लाबुशेन ने कहा, ‘‘ मैंने उनसे सीखा है और वह जिस तरह से खेलते है उससे मेरे खेल में सुधार आ रहा है. यह मुझे खेल में सुधार करने में मदद कर रहा है. हम दोनों को क्रिकेट और बल्लेबाजी के बारे में बात करना बहुत पसंद है. मैं भाग्यशाली हूं कि उनसे सीखने का मौका मिल रहा है.”

    महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी लाबुशेन के तकनीक की तारीफ कर चुके हैं. इस बारे में पूछे जाने पर वह खुश हो गये. उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी (तेंदुलकर) तरह किसी हस्ती से ऐसा सुनना शानदार अहसास है. मैं अभी तक उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला हूं. मैंने मुलाकात के कुछ मौके गंवा दिये. मैं उनसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में आज से लागू हुआ नया उपभोक्ता संरक्षण कानून, सेलिब्रिटी भी आये दायरे में
    Next Article हरियाणा बीजेपी में बदलाव, पूर्व मंत्री ओपी धनकड़ बने प्रदेश अध्यक्ष

    Related Posts

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.