Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस पर बड़ी कार्रवाई, 40 वेबसाइट बैन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस पर बड़ी कार्रवाई, 40 वेबसाइट बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. गृह मंत्रालय ने बताया गैर कानूनी खालिस्तान समर्थक संगठन से संबंधित 40 वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है. आरोप है कि वेबसाइटों के जरिये सिख फॉर जस्टिस गैर कानूनी काम के लिए लोगों का समर्थन जुटा रहा था. गृह मंत्रालय को जब इस बात की खबर मिली तब इन वेबसाइटों पर फौरन कार्रवाई किया गया.

    गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के सदस्य गुरपतवंत सिंह पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2 जुलाई को देशद्रोह एवं अलगाववाद के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये. यह मामले अमृतसर एवं कपूरथला में दर्ज किये गये हैं. पन्नू उन नौ लोगों में शमिल हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया है.

    गृह मंत्रालय ने पन्नू को सक्रिय रूप से भारत के खिलाफ अलगाववाद का अभियान चलाने और सिख युवकों को आतंकवाद में शामिल होने के लिये उकसाने के आरोपों के चलते आतंकवादी घोषित किया है. दलित सुरक्षा सेना ने पन्नू और उसके साथियों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करायी है.

    दलित सुरक्षा सेना ने अमृतसर में पन्नू के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है. पन्नू पर भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज जलाने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिये उकसाने के आरोप में यह मामला दर्ज कराया गया है. अपनी शिकायत में दलित सुरक्षा सेना ने कहा है कि अमेरिका में स्थित सिख फॉर जस्टिस का स्वयंभू कानूनी सलाहकार पन्नू और उसके साथी एक वीडियो में भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिख रहे हैं.

    शिकायत में कहा गया है कि पन्नू एवं उसके साथी संविधान की एक प्रति तथा ध्वज को आग के हवाले करते तथा खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं. इसमें कहा गया है कि वीडियो में पन्नू समूचे सिख समुदाय के लोगों को जनमत संग्रह 2020 के पक्ष में और भारतीय संविधान के खिलाफ उकसाता दिख रहा है.

    दूसरी प्राथमिकी कपूरथला जिले के भुलत्थ में दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी जोगिंदर सिंह गुज्जर उर्फ गोगा के फरवरी 2020 में भारत में प्रवेश संबंधी खुफिया सूचना के आधार पर दर्ज की गयी है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि पन्नू एवं उसके साथियों के खिलाफ देशद्रोह एवं अलगाववादी गतिविधि के लिये मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिली है कि जोगिंदर सिंह प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख एवं सक्रिय सदस्य है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा के लिए यह शर्त, रोजाना 500 यात्रियों को होगी अनुमति
    Next Article चीनी राष्‍ट्रपति के सपने को करारा झटका, Huawei पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.