Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द, पुलिस ने शिव भक्तों से की यह अपील
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द, पुलिस ने शिव भक्तों से की यह अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फ़रीदाबाद. कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस बार सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है. पुलिस ने फरीदाबाद के शिव भक्त श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार पैदल या डाक कांवड़ यात्रा में हिस्सा न लें. वहीं ट्रांसपोर्ट मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों को कांवड़ यात्रा के लिए किसी भी तरह का वाहन उपलब्ध न कराएं. पुलिस के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. फ़रीदाबाद पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है.

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा एवं डाक कांवड़ यात्रा कोविड-19 के चलते रद्द की गई है. इस संबंध में उन्होंने सभी डीसीपी एसीपी थाना प्रभारी चौकी इंचार्ज को अपने अपने एरिया में कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इस संबंध में अवगत कराने का दिशा निर्देश दिया गया है.

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिव भक्तों को स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करें. ट्रांसपोर्ट मालिकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी तरह का वाहन कांवड़ यात्रा के लिए उपलब्ध नहीं कराएंगे. पुलिस आयुक्त ने कहा कि निर्देशों की पालना ना करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.

    बता दें कि कोरोना महामारी का असर इस बार कांवड़ यात्रा पर भी पड़ा है. 21 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांवड़ यात्रा पर बातचीत की थी. इनकी बातचीत में यह तय हुआ कि इस बार इस यात्रा को रोक दिया जाए. इस फैसले की जानकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दफ्तर से दी गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपकड़ा गया नटवरलाल: अर्जुन मुंडा से अकाउंट में डलवाए थे 40 लाख रुपये
    Next Article टिकटॉक समेत 59 एप्स पर मोदी सरकार ने लगाया बैन, पढ़ें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.