Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  भाजपाइयों ने डाॅ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, लगाए ओजस्वी नारे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

     भाजपाइयों ने डाॅ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, लगाए ओजस्वी नारे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपाइयों ने डाॅ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, लगाए ओजस्वी नारे

    ■ अखण्ड भारत के स्वप्न द्रष्टा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा: दिनेश कुमार

    मंगलवार, जमशेदपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 67वें पुण्यतिथि को जमशेदपुर महानगर कमिटी ने ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’ , ‘जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय’ जैसे ओजस्वी नारे लगाए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा संसद से लेकर सड़क तक और दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक भारतीय संविधान के विभाजनकारी प्रावधान- अनुच्छेद 370 और 35 ए का पुरज़ोर विरोध किया और अपने जीवन के आखिरी और निर्णायक लड़ाई भी इस चक्रव्यूह को तोड़ने की लड़ी। “एक निशान, एक विधान और एक प्रधान” का नारा देकर उन्होंने अखण्ड भारत का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने धारा 370 निरस्त कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नही किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया, आज उनके बलिदान दिवस पर करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

    इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, हलधर नारायण साह, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, सुनील बारी, विमलकांत झा, विमल जालान, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, कमलेश सिंह, अजय सिंह, ज्योति अधिकारी, लीना चौधरी, नीलू झा, सीमा जायसवाल, दीपू सिंह, विनोद गुप्ता, रमेश नाग, गौतम प्रसाद, सुमित शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवजी प्रसाद, पवन सिंह, सुरेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह, धनेश्वर सिंह, के एन ओझा, अमित सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के सच्चे प्रतीक: रघुवर दास
    Next Article धारा 370 की समाप्ति ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.