कुंडहित(जामताड़ा): आज कुंडहित प्रखंड के सदर पंचायत कुंडहित और नगरी पंचायत क्षेत्र में डीआरडीए डायरेक्टर रामवृक्ष महतो मनरेगा योजनाओं तथा 14 वें वित्त योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री महतो ने मनरेगा कार्यस्थल पर योजना बोर्ड, मजदूरों के ठहराव के लिए शेड की व्यवस्था ,पेयजल की व्यवस्था, साबुन और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डीआरडीए डायरेक्टर श्री महतो मजदूरों से अपील करते हुए कहा काम करते समय हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें ।पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।मौके पर बीडीओ सह सीओ गिरवर मिंज,कनीय अभियंता किशोर किस्कू ,बीएफटी अनंत मंडल,रोजगार सेवक द्वारिका प्रसाद महतो,पंचायत सचिव रविंद्र सिंह मौजूद थें।
14वें वित्त एवं मनरेगा योजनाओं का डीआरडीए डायरेक्टर ने किया निरीक्षण
Previous Articleमुखिया रेखा कुमारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य जांच दल ने किया अप्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच
Next Article कांग्रेस जिला सेवा दाल द्वरा मास्क वितरण किया गया

