चंचल गिरी की रिपोर्ट
चितरा(देवघर): पालाजोरी प्रखंड क्षेत्र के जमुआ पंचायत में आज स्वास्थ्य जांच टीम ने किया बाहर से आये हुए मजदूरों की स्वास्थ्य की जांच।जमुआ पंचायत मुखिया श्रीमती रेखा कुमारी के मौजूदगी मेें स्वास्थ्य जांच दल द्वारा सोशल डिस्टेंस के अनुपालन करते हुए शांति पूर्वक सभी बाहर से आये हुए श्रमिकों की कोविड-19,के तहत स्वास्थ्य जांच किया गया।जिसमे स्वास्थ्य जांच बल के डॉ.रोहित कुमार(
B.P. M)डॉ.गिरीश यादव,डॉ.तपन कुमार दे,डॉ.पवन कुमार सिंह,डॉ.अजय कुमार यादव और स्वास्थ्य कर्मचारी मुन्ना यादव मौजूद रहें।

