Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    जिला सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ जिला सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश….*
    ==================
    आज दिनांक 03.06.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में जिला सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान जिले के गणमान्य व्यक्तियों को अंगरक्षक उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सामान्य शाखा प्रभारी को निदेशित किया कि सभी सूची को अद्यतन कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। साथ हीं जिले में सुरक्षा समिति की ओर से प्राप्त आवेदनों के माध्यम से दिये गए अंगरक्षकों की विस्तृत समीक्षा भी की गयी।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने विशेष शाखा को निर्देश दिया कि जिन लोगों को अंगरक्षक दिये गये हैं, उनकी समीक्षा करें कि कितने लोगों को सुरक्षा की आवश्यकता है और कितने को मौजूद समय में गार्ड की आवश्यकता नहीं है। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    बैठक के दौरान दौरान उपायुक्त द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा से जानकारी ली गयी कि जिले में कितने लोगों द्वारा अंगरक्षक उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्राप्त हुए है। इसके अलावा उनके द्वारा इस बात की भी जानकारी ली गयी कि पूर्व मेें जिन्हें अंगरक्षक मुहैया करायी गयी थी, उनमें से कितने लोगों की समयावधि समाप्त हो रही है। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा को निदेशित किया गया कि वैसे लोग जिन्हें मुहैया कराये गए अंगरक्षक की समयावधि समाप्त हो रही है, उनकी सूची तैयार करते हुए पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर अंगरक्षक वापस लेने हेतु कार्रवाई की जाय। साथ हीं उपायुक्त द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा को निदेशित किया गया कि अंगरक्षक मुहैया कराने हेतु जितने भी नये आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन सभी की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाय।
    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डे, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा श्री शिवा सिंह, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्रीमती मीनाक्षी भगत एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब वो समय आ गया जब हम सबों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है :उपायुक्त
    Next Article कुंडहित पंचायत के मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.