कुंडहित/ जामताड़ा
अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट ।
कुंडहित पंचायत में मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। पंचायत क्षेत्र का दौरा करने पर पता चला कार्यस्थल पर मजदूरों के ठहराव के लिए ना शेड की व्यवस्था है। यही नहीं पंचायत क्षेत्र के एक जगह पर पुराना योजना बोर्ड में काम चलाया जा रहा है।योजना बोर्ड में वर्ष 2018 के योजना को मिटाकर पुनः उसमें तालाब निर्माण योजना को अंकित करने की कोशिश की गई है। सेनिटाइजर मास्क,फ़ास्ट किड की व्यवस्था नहीं है।
जानिए रोजगार से सेवक ने क्या कहा
कुंडहित पंचायत के रोजगार सेवक कंचन फौजदार ने बताया कि जल्द ही शेड का निर्माण किया जायेगा । मास्क सेनिटाइजर ,फ़ास्ट किड का भी जल्द ही मजदुर को दिया जायेगा।नया बोर्ड आज ही लगा दिया जाएगा ।

