Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईपीएफओ, ईएसआई व श्रम मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ईपीएफओ, ईएसआई व श्रम मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, कर्मचारी राज्य बीमा निगम और केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने अपने ताजा फैसलों में आम जनता को बड़ी राहत देने वाले ऐलान किए हैं.

    इन घोषणाओं से देश के लाखों कर्मचारियों, सदस्यों को फायदा होगा.

    इसमें पीएफ खाते में बैलेंस चेक करना, पैसे की निकासी करने संबंधी प्रक्रिया, ईएसआई में रजिस्टर्ड सदस्यों के लिए चिकित्सा संबंधी नई योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी, कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए उपाय, कोरोना संबंधी अफवाहों का खंडन और फैक्ट चेक, तथ्यपूर्ण जानकारी, जारी करने एवं इससे जुड़ी अहम सूचना, ईएसआईसी अस्पतालों की सेवाएं बहाली की तारीख, रजिस्टर्ड सदस्यों को मिलने वाले कैश बेनिफिट की जानकारी, ईएसआई द्वारा तय किए गए कोविड-19 अस्पतालों में इलाज संबंधी उठाए गए मुख्य कदम आदि अनेक घोषणाओं की विस्तृत जानकारी शामिल है.

    ये हैं मुख्य घोषणाएं

    – ईएसआईसी केंद्र को सभी चिकित्सा उपकरणों और अन्य सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित करने की व्यवस्था कर रहा है.

    – सरकार ने अहम घोषणा की है कि 10 से कम कर्मचारियों वाले संभावित रूप से खतरे के स्?थान वाले उद्योगों में कर्मचारियों को ईएसआईसी के तहत कवर करना होगा. केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से इसे अनिवार्य किया गया है.

    – अक्टूबर, 2019 से मार्च, 2020 तक ईएसआईसी के योगदान अवधि के लिए नियोक्ताओं को योगदान जमा करने के लिए अब 11.06.2020 तक करने की अनुमति दी गई है.

    – ईएसआईसी अस्पतालों की सेवा पुन: आरम्भ हो चुकी है. ऐसे ईएसआईसी अस्पताल और डिस्पेन्सरी जो कोविड-19 के इलाज से संबंधित नहीं हैं और कोविड-19 महामारी के कारण जिनकी सेवाओं में कटौती की गई थी, उनकी सभी बाधित सेवाओं को दिनांक 5 मई 2020 से पुन: आरम्भ कर दिया गया है.

    – ईएसआईसी अस्पताल, कांदिवली, मुंबई को नए वेंटिलेटर और मॉनिटर प्राप्त हुए हैं. कोविड-19 रोगियों के लिए इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए, ईएसआई अस्पताल, कांदिवली (मुंबई) ने नए वेंटीलेटर और मॉनिटर्स आदि की खरीद की है.

    – सरकार ने कंपनियों से कहा है कि वे कृपया फेसबुक और ट्विटर खाते बनाएं और कर्मचारियों को फेसबुक और ट्विटर पर अपनी शिकायतों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करें. वे कृपया ऐसे प्रश्नों का तुरंत उत्तर दें और उनकी शिकायतों का समाधान करें.

    – ईपीएफओ ने कम वेतन अर्जित करने वाले ईपीएफ सदस्य और 100 कर्मचारियों तक की संख्या वाले संस्थानों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण पैकेज का संचालन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,जानिए क्या खुलेगा,क्या बंद रहेगा
    Next Article झारखंड में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक कांस्टेबल सहित 2 की मौत

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.