Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक कांस्टेबल सहित 2 की मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना, एक कांस्टेबल सहित 2 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है. इस बार उन्होंने सीआरपीएफ और पुलिस की ज्वाइंट पार्टी पर हमला किया. इस हमले में एक कांस्टेबल के शहीद होने की खबर है. वहीं नक्सलियों की गोली की चपेट में आने से एक नागरिक की भी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.जानकारी के मुताबिक रविवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान घात लगाए नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल और एक नागरिक घायल हो गया. जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त नक्सली एक घर में छिपे थे और फायरिंग करके फरार हो गए. घटना के बाद से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

    नक्सली कमांडर हुआ था ढेर

    आपको बता दें कि बीते गुरुवार को सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान पीएलएफआई के एरिया कमांडर चंपा समेत तीन लोग मारे गए थे. वहीं मुठभेड़ में घायल नक्सली मनोज हेसा और मसीह मूर्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान नक्सलियों के पास से एके-47, तीन राइफल समेत सैकड़ों कारतूस बरामद हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईपीएफओ, ईएसआई व श्रम मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
    Next Article बिना दर्शकों के आयोजित हो सकता है US ओपन

    Related Posts

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    October 7, 2026

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    October 7, 2026

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    झारखंड में पहली बार 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा

    विशेष बच्चों के बीच फल बांटे, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.