Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,जानिए क्या खुलेगा,क्या बंद रहेगा
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र : 30 जून तक बढ़ा लॉकडाउन,जानिए क्या खुलेगा,क्या बंद रहेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 जून, 2020 तक के लिए लागू कर दिया है. नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में पूरे महीने सख्ती जारी रहेगी, जबकि अन्य इलाकों में समय के साथ धीरे-धीरे छूट दी जाएगी. देश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में भी केंद्र के ऐलान के बाद आज (31 मई) राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक जारी रखने की घोषणा की गई है. प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन के ऐलान के साथ नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है.

    महाराष्ट्र सरकार ने भी केंद्र की तरह तीन चरणों में रियायत देने का फैसला किया है. उद्धव सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा. केंद्र के अनलॉक चरण-1 के साथ ही राज्य में भी समुद्र तटों, खेल के मैदानों, उद्यानों और खुले सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच व्यक्तिगत शारीरिक अभ्यास की अनुमति होगी. इसके अलावा 8 जून से सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10 प्रतिशत तक अटेंडेंस के साथ काम कर सकते हैं, शेष व्यक्ति घर से काम कर सकते हैं.

    जिले के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि एक जिले से दूसरे जिले में बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी. महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां, आतिथ्य सेवाएं, शॉपिंग मॉल, नाई की दुकानें, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर राज्य भर में बंद रहेंगे. हालांकि जून में गैर जरूरी सामानों की दुकानों को 5 जून से ऑड-ईवन आधार पर खोलने की अनुमति दी गई है. बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रवाभ देखने को मिला है. अब तक यहां 65 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं, 2100 से अधिक लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article900 रुपये से कम की EMI पर खरीदें नई गाड़ी, मारुति सुजुकी का नया प्लान
    Next Article ईपीएफओ, ईएसआई व श्रम मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, इन फैसलों से लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.