Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का किया गया निरीक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का किया गया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर का किया गया निरीक्षण

    क्वारंटाइन किए गए लोगों के समुचित देखभाल एवं सेंटर में साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश

    वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के संक्रमण रोकथाम को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी लॉक डाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पूर्वी सिंहभूम आने वाले प्रवासियों के क्वारंटाइन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी क्रम में आज उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कॉपरेटिव कॉलेज परिसर एवं केरला समाज मॉडल स्कूल, गोलमुरी में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से मिलकर जिले के दोनों वरीय पदाधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी उनसे जानकारी प्राप्त किया तथा सेंटर प्रभारी को क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु निदेशित किए। साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर की साफ-सफाई एवं किचेन का भी जायजा लिया गया तथा खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उचित पौष्टिक आहार देने की बात कही गई।

    उपायुक्त ने कहा कि नियमित अंतराल पर क्वॉरेंटाइन सेंटर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें साथ ही क्वारंटाइन में रह रहे लोगों से भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, नियमित हाथ धोने की बात कही। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से बाहर का कोई व्यक्ति संपर्क में ना आए इसका विशेष ध्यान रखने हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया गया। क्वारंटाइन सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले कोरोना संक्रमित के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर जताई खुशी
    Next Article यह गर्व की नहीं, बल्कि शर्म की बात है

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.