Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जबरन त्यागपत्र की मांग न्यायोचित नहीं : रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड

    जबरन त्यागपत्र की मांग न्यायोचित नहीं : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबरन त्यागपत्र की मांग न्यायोचित नहीं : रघुवर दास
    स्टील स्ट्रिप ह्विल्स लि. कर्मी पूर्व मुख्यमंत्री मिले

    जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी सिंहभूम के उप श्रमायुक्त को पत्र लिख कर स्टील स्ट्रिप ह्विल्स लि. प्रबंधन द्वारा वहां कार्यरत कर्मियों से जबरन त्यागपत्र मांगे जाने के मामले में न्यायोचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    श्री दास ने कहा कि कोरोना माहामारी को लेकर  पूरा देश परेशान है। केंद्र सरकार ने ऐसी स्थिति में व्यावसाइयों के लिए कई घोषणाएं की है तथा सहयोग भी कर रही है। कई कंपनियां भी अपने श्रमिकों को बगैर काम के वेतन दे रही है। ऐसी स्थिति में स्टील स्ट्रिप ह्विल्स लि. के प्रबंधन द्वारा जमशेदपुर में कार्यरत कर्मचारियों को तरह-तरह प्रताडि़त करने तथा जबरन त्यागपत्र लिया जाना न्यायसंगत नहीं है।
    इसके पूर्व सोमवार को स्टील स्ट्रिप ह्विल्स लि. के कामगारों का एक प्रतिनिधिमंडल श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी प्रबंधन 69 कर्मचारियों को ऐन-केन-प्रकारेण हटाना चाहती है। इसके लिए कई कर्मचारियों से जबरन त्याग पत्र लिया गया है। जिन्होंने त्याग पत्र देने से इंकार किया है, उनका वेतन व अन्य भत्ता रोका जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी वैसे भी उत्पादन नहीं होने के नाम पर कर्मचारियों को 45 प्रतिशत ही वेतन दे रही है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की सेवा समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोखारी को थाना प्रभारी ने गुलदस्ता देकर दिया ईद की बधाई
    Next Article ऑटो चालकों को तीन माह का राशन व आर्थिक सहायता दे राज्य सरकार: दिनेश कुमार

    Related Posts

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    August 10, 2026

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.