Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस अधीक्षक(नगर), अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) ने धर्म गुरुओं एवं शांति समिति के साथ की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    पुलिस अधीक्षक(नगर), अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) ने धर्म गुरुओं एवं शांति समिति के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2020Updated:May 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक(नगर), अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) ने धर्म गुरुओं एवं शांति समिति के साथ की बैठक

    सादगी से ईद मनाने की अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान, घर में ही अदा करें ईद की नमाज

    जमशेदपुर :मानगो में आज ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक(नगर) सुभाष चन्द्र जाट एवं अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) नंद किशोर लाल ने की। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह जिला प्रशासन को अब तक आप सबों का सहयोग मिला है वह आगे भी अपेक्षित है। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर से पूरा विश्व गुजर रहा है। इसमें सतर्कता की एक मात्र बचाव है। गृह मंत्रालय भारत सरकार व राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं है। लाक डाउन 4.0 का अनुपालन सभी को करना है। इसके मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए घरों में ही ईंद का नमाज अदा करने की अपील करता हूं। उन्होंने विभिन्न धार्मिक नेताओं एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से प्रशासन के संदेश को सरलता से जन जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर कदम आपके साथ है।

    मौके पर उपस्थित अपर जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिलेवासियों ने प्रत्येक त्योहार में जिला प्रशासन का विधि व्यवस्था बनाने में सहयोग किया है जो प्रशंसनीय है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की संदिग्ध व असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी व माहौल बिगाड़ने की आशंका प्रतीत होती है तो तुरंत स्थानीय थाना व प्रशासनिक पदाधिकारियों को सूचित करें त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगा।

    मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी- मानगो नगर निगम दीपक सहाय, डीएसपी एवं थाना प्रभारी आजाद नगर, शांति समिति के अध्यक्ष मुखतार आलम, धर्म गुरु, शांति समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिदगोडा स्थित यात्री निवास एवं प्रोफेशनल कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रमुख  जगदीश तुगारिया ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक अंशदान के तहत पांच लाख 51 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.