स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर की जा रही हैं चल रहे मजदूरों की मदद,अब तक 150 मजदूरों की मदद सुनिश्चित हुई
पैदल चलने वाले प्रवासी मजदूरों की सहायता करें: बन्ना गुप्ता
देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से प्रवासी श्रमिकों को तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.प्रवासी मजदूरों को अपने घरों का सफर सड़कों पर पैदल चलकर तय करना पड़ रहा है.
ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के जिला के वरीय महामंत्री ओम प्रकाश सिंह गुड्डू प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में उनकी मदद कर रहे हैं. NH 33 मानगो में मानव सेवा के तहत 150 लोगें को पानी,चाय, बिस्किट केला की सेवा देकर ट्रकों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान रवाना किया.दोपहर का समय पैदल चलते चलते बहुत से मज़दूर थक गए थे. उनके भोजन के लिए खिचड़ी का इंतजाम किया गया.इस के अलावा छत्तीसगढ़ जा रही खाली बोलेरो में 6 लोगें को बैठा कर उनके गंतव्य स्थान रवाना किया. 8 मजदूर भाई सायकिल से विशाखापटनम से समस्तीपुर जाने के लिए निकले थे उनको सायकिल और समान के साथ राजस्थान जा रहे ट्रेलर पर बैठाया गया ताकि बरही तक पहुंच जाए बरही जमशेदपुर से 250 किलोमीटर है.
इस सेवा कार्य मे मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा, नीतीश पोद्दार,अनिल सिंह, मुनिन्दर यादव, सोनू, शुशील शर्मा,नीरज पाठक,संतोष गुप्ता ने सहयोग किया। अब तक 150 मजदूरों की मदद सुनिश्चित की गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर जन आहार सेवा के तहत जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के सोनारी जोन-3 स्थित सिद्धू-कान्हू बस्ती में 500 जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन वितरण किया गया.इस के अलावा जन आहार सेवा के तहत सोनारी सामुदायिक भवन झबड़ी बस्ती,प्रभात कल्ब कुम्हार पाड़ा सामुदायिक भवन,कपाली बस्ती में कार्यकर्ताओं के द्वारा हजारों जरूरतमंद लोगों को दोपहर में चावल, दाल, सब्जी,खिचड़ी उपलब्ध कराया गया.
×जिसमें मुख्य रूप से गुड्डू गुप्ता, दिलीप साहू,अमित दास, शिवा सोए,सृष्टि मछुआ,सूरज कुमार,प्रेम टिव देव,गोविन्द दास,बबन शुक्ला,अनिल गुप्ता,विनोद रजक,कैलाश ठाकुर,शिवा लहरी, सूरज गिच्चू अग्रवाल,राजेश रजक,अर्जुन सिंह,बन्टी शर्मा, संतोष सिंह, रोहित सोरेन,गुड्डी देवी, सुशीला सोरेन,उषा यादव,सुनैना देवी, कविता देवी,पूजा दास,सिद्धेश्वर सेठ,कृष्णा कल्याण,अमित कुमार सिंह,मनोज साहू, गुड्डी, भारती,सोनी ज्योति,सुलोचना, बेबी कुमारी,जितन्द्र सिंह उपस्थित थे

