Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रघुवर दास ने लिखा पत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रघुवर दास ने लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रघुवर दास ने लिखा पत्र
    कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों के उद्योगों को खोलने का किया आग्रह

    जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के औद्योगिक संस्थानों में संगठित के साथ-साथ अस्थायी एवं ठेका मजदूरों में व्यापक हित में कोविड-19 से अप्रभावित क्षेत्रों के उद्योगों को शीघ्र खोलने का आग्रह किया है।
    श्री दास ने पत्र में बताया है कि ऐसे कारखानों में फिर से उत्पादन प्रारंभ करना न सिर्फ मजदूर हित बल्कि उद्योग हित में भी आवश्यक है।
    उन्होंने कहा है कि झारखंड के लाखों मजदूर परिवार की आजीविका उद्योग-धंधे पर निर्भर है।
    इस वैश्विक महामारी से मध्यम एवं लघु उद्योग के मजदूर सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे श्रमिकों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा के अन्य इकाईयां, टिमकेन, लाफार्ज (सिमेंट प्लांट), एच.ई.सी. और बोकारो स्टील प्लांट जैसे बड़े उद्योगों में काम करने वाले ठेका मजदूर भी शामिल हैं, जिन्हें ठेकादार वेतन नहीं दे रहे हैं। ऐसे मजदूरों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कमोवेश यही हाल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1600 उद्योगों में लाखों कामगारों के हैं।
    उन्होंने कहा है कि एसिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र (आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र) के लगभग 1600 बड़े, मध्यम एवं लघु उद्योग बंद पड़े हैं। इस उद्योग में लगभग एक हजार ऐसे उद्योग हैं, जो देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स पर निर्भर हैं। अकेले इन एक हजार उद्योगों में 80 हजार मजदूर काम करते हैं।
    टाटा मोटर्स का उत्पादन प्रभावित होने की वजह से इस पर निर्भर करने वाले आदित्यपुर के उद्योग और उसके मजदूर बदहाल हैं। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना एक गंभीर समस्या बन गई है।
    अपने पत्र में श्री दास ने कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों के चालू किए जाने के दिशा-निर्देश के बावजूद झारखंड में इन औद्योगिक इकाईयों को आवश्यक सावधानियों के साथ अतिशीघ्र चालू किए जाने की दिशा में पहल किया जाए। ऐसा करने से न सिर्फ राज्य के उद्योगों और मजदूरों का हित होगा, राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी, बल्कि जन-जीवन भी अहिस्ता-अहिस्ता गतिमान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं रहा कोरोना मुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला प्रशासन के फुले हाथ पांव
    Next Article कल बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर अन्य राज्य में फंसे जामताड़ा के 85 अप्रवासी मजदूर आने की है सूचना:उपायुक्त

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.