Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑर्थर रोड जेल तक पहुंचा कोरोना, 50 से ज्यादा कैदी और पुलिसकर्मी पाए गए पॉजिटिव
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ऑर्थर रोड जेल तक पहुंचा कोरोना, 50 से ज्यादा कैदी और पुलिसकर्मी पाए गए पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल तक भी कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है. जेल में बंद कैदियों सहित पुलिसकर्मियों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कुल मिलाकर यहां पर अभी तक 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. हालांकि ज्यादातर मामले कैदियों के बताए जा रहे हैं. कई की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. यानी संक्रमण के मामले बढ़ भी सकते हैं.बताया जा रहा है कि जेल में बंद 50 साल का एक विचाराधीन कैदी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. जेल प्रशासन ने 150 से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें कैदी और जेल के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं. इस जेल में इस समय 2000 से ज्यादा कैदी रह रहे हैं.सूत्रों के मुताबिक, ऑर्थर रोड जेल में आम कैदियों के साथ अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई अपराधी भी रहते हैं. इधर मुंबई के थाने में 12 पुलिस अधिकारियों समेत 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. एक अधिकारी ने बताया कि 12 अधिकारियों समेत ये पुलिसकर्मी दक्षिण मुंबई के जे जे मार्ग पुलिस थाने में तैनात हैं. इन संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,233 नये मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 16,758 हो गए. राज्य में 34 मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 651 हो गई. मुंबई में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,567 और एक ही दिन में कोविड-19, 25 लोगों की मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु के कुड्डालोर के एक प्लांट में बॉयलर फटा, 7 लोग घायल, 4 गंभीर
    Next Article IMD ने मौसम पूर्वानुमान लिस्ट में जोड़ा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का नाम

    Related Posts

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    August 10, 2026

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 10, 2026

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.