Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोरोना वुहान की लेब से ही पैदा हुआ:माइक पॉम्पियो
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोरोना वुहान की लेब से ही पैदा हुआ:माइक पॉम्पियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है, जिसके दम पर उसे यह विश्वास है कि घातक कोरोना वायरस चीन के वुहान की लैब से ही पैदा हुआ है. पॉम्पियो ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है.मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि यह वायरस वुहान की लैब से निकला है. उन्होंने कहा, मैंने इस बात को अस्वीकार करने वाले सबूत भी देखे हैं. हमें इस बात की तह तक जाना चाहिए, इसलिए हम पिछले कई महीनों से कह रहे हैं कि पश्चिमी देशों को इस सूचना तक पहुंच मुहैया कराई जाए. इस वायरस से अमेरिका में 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं.पॉम्पियो ने कहा, यहां जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था. हमें पता है कि यह चीन के वुहान से निकला है. हमें पता है कि चीन को कम से कम दिसंबर तक इस बारे में जानकारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं की और चीन के कहने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उचित समय पर इसे वैश्विक महामारी घोषित नहीं किया.उन्होंने कहा, हमें केवल इसी संकट पर काम करने के लिए सूचना की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें इस जोखिम को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सूचना तक पहुंच की आवश्यकता है कि ऐसा दोबारा नहीं हो. डब्ल्यूएचओ के मामले पर उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ को दोबारा असफल होने की अनुमति देना अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि यदि संगठन अपना काम करने में असफल रहता है, तो अमेरिका उसका हिस्सा नहीं रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिजोरम बना कोरोना वायरस मुक्त राज्य
    Next Article Next Post

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.