Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन 3.0 लागू, खुले ग्रीन और ऑरेंज जोन के ताले, ऐसे होंगे अगले दो हफ्ते
    Breaking News Headlines

    लॉकडाउन 3.0 लागू, खुले ग्रीन और ऑरेंज जोन के ताले, ऐसे होंगे अगले दो हफ्ते

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और यही कारण है कि केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन दो हफ्तों तक बढ़ाया है. नई व्यवस्था आज यानी 4 मई से लागू हो गई है. पूरे देश को तीन जोन में बांटा गया है और ग्रीन तथा ऑरेंज जोन में छूट दी गई है. 17 मई तक चलने वाला लॉकडाउन 3.0 अब तक के दोनों लॉकडाउन के मुकाबले काफी राहतभरा रहेगा. इस बार ग्रीन जोन वाले जिलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों और अन्य सतर्कताओं के साथ लगभग सभी गतिविधियों की छूट दे दी गई है.

    ऑरेंज जोन में भी छूट का दायरा बढ़ा दिया गया है. वहीं रेड जोन में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करना होगा. ऐसे इलाकों में केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति रहेगी. राज्य सरकारें परिस्थिति के अनुसार छूट में बदलाव कर सकती हैं. रेड जोन को छोड़ बाकी स्थानों पर मिली से सुविधाएं 4 मई से रेड जोन को छोड़कर बाकी हर क्षेत्र में लोगों को सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच गैरजरूरी गतिविधियों के लिए भी बाहर आने-जाने की अनुमति दे दी गई है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में नाई की दुकान, स्पा और सैलून को भी खोलने की इजाजत होगी. इन जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों को गैरजरूरी वस्तुओं की आपूर्तिं की भी स्वीकृति मिल गई है.

    रेड जोन को छोड़कर बाक दो जोन में ओपीडी और मेडिकल क्लीनिक खोलने की अनुमति है. वस्तुओं की एक से दूसरे राज्य में आवाजाही पर कोई राज्य रोक नहीं लगाएगा. रेड जोन में रहेगी यह व्यवस्था रेड जोन में रिक्शा, ऑटो, टैक्सी आदि पर रोक कायम रहेगी. रेड जोन में ई-कॉमर्स कंपनियां भी केवल आवश्यक वस्तुओं की ही आपूर्तिं करेंगी. कंटेनमेंट एरिया में लोगों का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहां जरूरी सेवाएं लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी.

    ऐसे होंगे अगले दो हफ्ते

    – सुबह सात से शाम सात बजे तक बाहर आने-जाने की अनुमति

    – ऑरेंज जोन में भी ज्यादातर सेवाओं का रास्ता खुल गया है

    – दोनों जोन में ई-कॉमर्स कंंपनियां सभी वस्तुओं की आपूर्तिं करेंगी

    – रेड जोन में भी कुछ अतिरिक्त सेवाओं को इजाजत मिली है

    – फिजिकल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन सबके लिए अनिवार्य

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबदले जनधन खाते से पैसा निकालने के नियम, बैंक जाने से पहले जान लें
    Next Article कोरोना संकट के बीच सोना खरीदने का शानदार मौका

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.