Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बदले जनधन खाते से पैसा निकालने के नियम, बैंक जाने से पहले जान लें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बदले जनधन खाते से पैसा निकालने के नियम, बैंक जाने से पहले जान लें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लागू किया गया है. जिसके चलते सभी आर्थिक और व्यवसायिक गतिविधियां बंद हैं. ऐसे में गरीब और मजदूर वर्ग को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को राहत देते हुये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी, जिसके बाद जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है.इसी के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन खाते में सोमवार को 500 रुपये की अगली किस्त की राशि डाली जायेगी. लेकिन इस बार बैंकों ने जनधन खाते से पैसा निकालने आने वाले ग्राहकों के लिए नियमों में बदलाव किया है, ताकि बैंकों में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.बैंकों ने फैसला किया है कि खाता संख्या के आखिरी अंक के अनुसार लोगों को पैसा जारी किया जाएगा. खाता संख्या का आखिरी अंक के अनुसार अलग अलग तिथि घोषित की गई है. जिसके तहत जिन खाता संख्या का आखिरी अंक 0-1 है वे 4 मई को, 2-3 अंक वाले 5 मई को, 4-5 अंक वाले 6 मई को, 6-7 अंक वाले 8 मई को और 8-9 अंक वाले 11 मई को अपना पैसा निकाल सकेगें. 11 मई के बाद कोई भी खाता नंबर वाला व्यक्ति पैसा निकाल सकता है.इसके साथ ही इंडियन बैंक एसोसिएशन का यह भी कहना है कि कोशिश करें कि अपने आसपास के बैंक मित्र या सर्विस सेंटर से पैसा निकाल लें, वहीं ये भी कहा है कि किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं, इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने मजदूरों के लिए जारी की गाइडलाइन्स, इतने यात्री होने पर ही चलेगी
    Next Article लॉकडाउन 3.0 लागू, खुले ग्रीन और ऑरेंज जोन के ताले, ऐसे होंगे अगले दो हफ्ते

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.