Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 2487 मामले
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 2487 मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस को संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 2487 नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,263 हो गई. वहीं एक दिन में 83 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 1306 लोगों की मौत हो चुकी है.देश भर में कोरोना वायरस के 28,070 एक्टिव केस हैं. अब तक 10,887 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. भारत में रविवार तक कोविड 19 के 10 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं. सरकार द्वारा बताया जा रहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों के हिसाब से भारत के हालात काफी बेहतर हैं. भारत के अलावा जो 5 अन्य देश कोरोना के 10 लाख से अधिक टेस्ट कर चुके हैं, उनमें भारत के लिहाज से संक्रमण के मामले कहीं अधिक हैं.स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार देश में मृत्यु दर भी अन्य देशों की तुलना में कम है. यह 3.2 प्रतिशत है. अगर इस आकंड़े को जनसंख्या के आधार पर देखा जाए तो हर एक लाख लोगों में सिर्फ 0.09 लोगों की की मौत हो रही है.

    देश भर में कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च से जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण कल सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें जोन के आधार पर लोगों को विभिन्न प्रकार की छूट दी जाएगी. ये लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा.राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के सोमवार से शुरू हो रहे तीसरे चरण में और अधिक छूट दी जाएगी, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में पाबंदियां जारी रहेंगी. ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक हासिल की गई उपलब्धियां बेकार न हो जाएं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

    कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के आधार पर पूरे देश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है. देश के जिलों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या से वर्गीकृत किया गया है. लॉकडाउन की तीसरा चरण कल 4 मई से 17 मई तक लागू रहेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार सभी जोनों में हवाई, रेल, मेट्रो यात्रा, सड़क मार्ग से अंतरराज्यीय आवागमन, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण एवं कोचिंग संस्थान, होटल एवं रेस्तरां सहित आतिथ्य सत्कार सेवाएं बंद रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रेलवे ने मजदूरों के लिए जारी की गाइडलाइन्स, इतने यात्री होने पर ही चलेगी

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.