Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था समेत सभी का स्क्रीनिंग करने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था समेत सभी का स्क्रीनिंग करने का दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रवासी मजदूरों के आगमन को देखते हुए हटिया रेलवे स्टेशन पर की गई व्यवस्था का जायजा लिया*
    ===================
    *मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था समेत सभी का स्क्रीनिंग करने का दिया निर्देश*
    ====================
    *हैदराबाद से लगभग 12 सौ मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन हो चुकी है रवाना, आज देर रात हटिया स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन*
    ====================
    हैदराबाद से लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आज देर रात रांची के हटिया स्टेशन पर पहुंचेगी. इन मजदूरों के लिए स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन में प्रवासी मजदूरों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लगातार इसका निरीक्षण करते रहें ताकि किसी प्रकार की कमी नहीं रह जाए.

    *भोजन और रहने की व्यवस्था के साथ स्क्रीनिंग का भी पूरा इंतजाम*

    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों से कहा कि मजदूरों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने के साथ सभी की स्क्रीनिंग की जाए और इसके बाद उन्हें बस से उनके ज़िले तक पहुंचाया जाए जहां के वे रहने वाले हैं . उन्होंने बताया कि जिलों से छोटी गाड़ियों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को उनके पंचायतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है , ताकि वे अपने घर तक पहुंच सके.

    *ट्रेन की बोगी से लेकर बस में बैठने तक सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पूरा पालन*

    रांची के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि मजदूरों के आगमन को देखते हुए यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की पूरी व्यवस्था की गई है. ट्रेन से मजदूरों के निकलने से लेकर प्लेटफॉर्म और बस में बैठने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होगा. इसके अलावा स्टेशन में सैनिटाइजिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है. सभी प्रवासी मजदूरों को सैनिटाइज करने के बाद ही रवाना किया जाएगा बसों को भी सैनिटाइज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

    *फूड पैकेट की क्वालिटी को परखा*

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मजदूरों के लिए इंतजाम किए गए फूड पैकेट्स की क्वालिटी को परखा. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि फूड पैकेट्स से कोई भी मजदूर वंचित ना रहे, इसलिए समुचित मात्रा में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए.

    *इस मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का रांची जिले के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक तथा रांची रेलवे मंडल के डीआरएम समेत कई प्रशासनिक एवं रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उपसमिति और पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक
    Next Article विभिन्न महानगरों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.