Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क किनारे खड़े थे दो ट्रक, बदबू आने पर बुलाई पुलिस तो मिलीं 60 लाशें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सड़क किनारे खड़े थे दो ट्रक, बदबू आने पर बुलाई पुलिस तो मिलीं 60 लाशें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: कोराना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका (US) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के फ़्लैटलैंड स्थित यूटिका एवेन्यू में पुलिस को दो ट्रक में से करीब 60 लोगों की लाशें बरामद हुई हैं. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि ये ट्रक कई दिन से यहां खड़े थे और अब इनमें से बदबू आने लगी थी. बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया. फ़िलहाल पुलिस ने मौतों की वजह नहीं बताई है लेकिन कोरोना संक्रमण का शक भी जाहिर किया जा रहा है.

    पुलिस ने बताया कि दो ट्रकों में से 60 लाशें बरामद हुई हैं. ये दोनों रेफ्रिजरेटेड ट्रक नहीं थे इसलिए लाशें सड़ना शुरू हो गयी थीं. ये दोनों ट्रक एंड्रयू क्लेक्ली फ्यूनरल सर्विस के बाहर खड़े किये गए थे. ट्रक में भरी लाशों के कोरोना संक्रमित होने के शक से इलाके में हंगामा खड़ा हो गया. ट्रक के पास मौजूद दुकान के मालिक ने बताया कि हमें कल से ही बदबू आने लगी थी लेकिन जब हमने देखा कि ट्रक में से खून भी टपक रहा है तो पुलिस को फोन करके बुलाया गया.

    इलाके में रहने वाले जॉन डीपेट्रो ने मिरर यूके से बातचीत में कहा कि कम से कम मरे हुए लोगों की इज्जत करनी चाहिए, ये जिसने भी किया है शर्मनाक है. इनकी जगह मेरे पिता या भाई भी हो सकते थे. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि इन शरीरों को शवदाहगृह ले जाया जाना था लेकिन फ्यूनरल होम के बाहर ही इन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक इन दो ट्रकों के पास ही एक तीसरा ट्रक भी मिला है जिसमें इन लाशों को दफनाने के लिए ताबूत रखे हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में प्रकृति कर रही हैरान, मुगलों के जमाने के कुएं में दिखा पानी
    Next Article मालेगांव में 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

    Related Posts

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.