Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेश शुक्ल ने दिल्ली में लॉक डाउन में रुके दर्जनों अधिवक्ताओ को 60 हजार रुपये का सहयोग राशि भेजा
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    राजेश शुक्ल ने दिल्ली में लॉक डाउन में रुके दर्जनों अधिवक्ताओ को 60 हजार रुपये का सहयोग राशि भेजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजेश शुक्ल ने दिल्ली में लॉक डाउन में रुके दर्जनों अधिवक्ताओ को 60 हजार रुपये का सहयोग राशि भेजा

    लॉक डाउन में एक महीना से अधिक दिनों से दिल्ली में रुके है झारखंड के दर्जनों अधिवक्ता

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज दिल्ली में लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में रुके झारखंड के दर्जनों अधिवक्ताओ को अपने पास से 60 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खाता में भेजा।

    श्री शुक्ल ने उनके आवास और खान पान की व्यवस्था दिल्ली के उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया से कहकर कराई है। उनकी आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलने पर श्री शुक्ल ने आज 60 हजार रुपये की आर्थिक मदद अपने निजी तौर पर की है तथा आज उन्हें भेज दिया।

    श्री शुक्ल ने बताया है कि झारखंड के अधिवक्ता श्री रमाकांत वर्मा, उपेंद्र सिंह, पुनीत हेम्ब्रम, एस के अंसारी, रमा महतो, रविन्द्र शंकर, और जैनेन्द्र यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता दिल्ली में लगभग 1 महीने से अधिक दिनों से दिल्ली में लॉक डाउन में रुके है जिनकी हर तरह से श्री शुक्ल ने मदद कराई है। वही मुम्बई में अपने पिता का इलाज करा रहे अधिवक्ता श्री दीपेन माझी का 78 हजार का हॉस्पिटल का बिल अपने राजनीतिक प्रभाव और संबंधों से श्री शुक्ल ने माफ करवाया है । श्री शुक्ल ने कहा है वे राज्य के अधिवक्ताओ के साथ इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मजबूती से खड़े है। झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल भी इस मामले पर गंभीर है , बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किया है जो बहुत कम है इससे पूरे राज्य के अधिवक्ताओ को सहयोग नही हो पायेगा। कौंसिल की पूरी कोशिश है अधिक से अधिक राशि सुलभ हो ताकि अधिकांश अधिवक्ताओ को हम सहयोग कर सके। एक दो दिनों में इसका सकारात्मक स्वरूप दिखेंगा।

    श्री शुक्ल ने बताया कि राज्य के कई जिला और अनुमंडल बार एसोसिएसनो ने अपने स्तर से अधिवक्ताओ को सहयोग किया है। कौंसिल की कोशिश है कि राज्य में अधिवक्ताओ को कोई कठिनाई न हो, इस दिशा में कौंसिल के सदस्य पूरी मजबूती से लगे है।

    धोबी और नाइ समाज के लोंगों को राजेश शुक्ल ने दी खाद्यान सामग्री

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज जमशेदपुर के रानीकुदर , और टाटानगर स्टेशन क्षेत्र के सैकड़ो धोबी, और नाइ समाज के अत्यंत गरीब लोंगों के बीच 10 दिन का खाद्यान सामग्री का वितरण सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कर किया।

    श्री शुक्ल ने लगातार आज 14 वे दिन धोबी और नाइ समाज के अत्यंत गरीब लोंगो के बीच खाद्यान सामग्री का वितरण कराया। श्री शुक्ल ने लगातार 14 दिन में 2500 से अधिक गरीब और असहाय लोंगों को खाद्यान सामग्री सुलभ कराया है। जिसकी सबने प्रशंसा की है।

    श्री शुक्ल ने कहा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश के सबल मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य जारी है तथा भाजपा का यह संकल्प है कि हम किसी को राज्य में भूखे सोने नही देंगे। इस कार्य मे पूरे राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता लगे है तथा समर्पण के साथ सेवा कर रहे है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग महिला प्रकोष्ठ के महासचिव रफत जहां द्वारा रमजान किट्स का वितरण किया गया

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.