आदर्श डीसी के पहल पर महिला को पहुंचा मदद,राष्ट्र संवाद परिवार ने मामले की दिया है जानकारी
निजाम खान
बीते सोमवार को राष्ट्र संवाद परिवार को सूत्र के मुताबिक जानकारी मिली थी कि जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी थाना क्षेत्र के सुद्राक्षीपुर पंचायत के चरकाडीह गांव के स्व खड़े हेम्ब्रम की पत्नी लगभग 70 वर्षीय सुमी हेम्ब्रम लंबे समय लगभग 5-6 महीना से बिमार चल रही है।महीला बिमार अवस्था में पड़ी हुई है।उनका कोई नहीं है।जानकारी के अनुसार महीला विधवा है।सुत्र बताते हैं महीला को पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिलता है।इलाज कराने का पैसे भी नहीं है।सुत्र बताते हैं कि जब स्कूल खुला हुआ था तब महीला को एक वक्त का भोजन दिया जाता था।ऐसे में स्कूल बंद रहने से महीला का आर्थीक स्थिती बहुत ही खराब है।इस बात की जानकारी को राष्ट्र संवाद परिवार ने माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय जामताड़ा को संज्ञान दिया। माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कराने का उचित सहायता के लिए कुंडहित बीडीओ गिरिवर मिंज को निर्देश देने की बात कही।कुंडहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जॉन मरांडी ने जानकारी देते हुए कहा उक्त महिला को तत्काल 10 किलो चावल ,मुड़ी, गुड़ व बिस्कुट देकर सहायता किया गया।
वहीं मामले की जानकारी राष्ट्र संवाद परिवार ने ट्विटर के माध्यम से माननीय झारखंड विधानसभा के आदर्श अध्यक्ष महोदय को भी दिया। जिस पर आदर्श विधानसभा अध्यक्ष महोदय कुंडहित बीडीओ को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। जिस पर बीडीओ ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उक्त महिला को प्रशासन द्वारा मदद पहुंचाया जाने पर आदर्श विधानसभा अध्यक्ष महोदय व आदर्श उपायुक्त महोदय जामताड़ा के साथ-साथ लोग प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं।