हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को दिया जा रहा बिना प्रचार प्रसार के राशन भोजन
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से प्रदेश में किए गए लॉक डाउन के दौरान गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को मानवता के प्रति समर्पित हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को दिया जा रहा बिना प्रचार प्रसार के राशन भोजन
हेल्पिंग हैंड्स संस्था को रेलवे विभाग में कार्यरत सत्येंद्र कुमार के पुत्र सानू कुमार सचिव अनुरंजन कुमार चला रहे हैं और समाज सेवा में अन्य समाजसेवियों से भी मदद इन्हें मिल रही है इनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन सामग्री मुहैया कराई जा रही है इन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है क्षेत्र में इन रेलवे पदाधिकारी के पिता पुत्र की चर्चा आम जनों के बीच हो रही है ज्ञात हो कि अध्यक्ष सानू के क्लासमेट भी जो बाहर में काम कर रहे हैं उनका सहयोग इन्हें मिल रहा है ये अपना क्षेत्र बागबेड़ा कीताडीह समाई झोपड़ी परसूडीह के अलावा जमशेदपुर के किसी कोने से अगर खबर आती है तो इनकी टीम के द्वारा उस क्षेत्र में भोजन सामग्री मुहैया कराने का काम लगातार जारी है
इस कार्य में इन्हें बागबेड़ा थाना का भी उपेक्षित सहयोग मिल रहा है समाजसेवी कृष्ण चंद्र पात्रों के आग्रह पर सोमाई झोपड़ी के लोगों के बीच भी भोजन सामग्री का वितरण पिछले दिनों किया गया था
ज्ञात हो किहेल्पिंग हैंड्स के द्वारा अब तक हजारों जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान में प्रतिदिन 50/100 परिवारों को घर से भी राशन देने का काम परिवार वाले कर रहे हैं
हेल्पिंग हैंडस के अध्यक्ष सानू कुमार की सहायता में इंजीनियर रजनी रजनीश कुमार चंदन कुमार प्रशांत कुमार अभिषेक कुमार अंकुर वर्मा सुदीप कुमार राय इंजीनियर गिरीश गोविंद कामदे विक्रम का भरपूर सहयोग मिल रहा है जबकि पिता सत्येंद्र खुद इनका मार्गदर्शन कर रहे हैं यही कारण है कि पिता-पुत्र की जोड़ी को क्षेत्र में आदर भाव से देखा जाने लगा है

