Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे:पीएम
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय संवाद विशेष

    हम राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे:पीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है. पीेएम मोदी ने आज सुबह दिए देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह पिछले 21 दिनों तक देशवासियों ने कोरोना को हराने के लिए परिश्रम किया है, अगले 3 मई तक इसी तरह की सावधानी बरतनी है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान यजुर्वेद के एक श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा – वयं राष्ट्रे जागृयाम –  युजुर्वेद में ये सुक्ति है इसका अर्थ है हम राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे.
    पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन इसकी अवधि बढ़ाने का ऐलान करते हुए देश के नाम दिए अपने संबोधन में लोगों को 7 बातों का ध्यान रखने को भी कहा. उऩ्होंने घर के बुजुर्गों का ध्यान रखने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, डॉक्टरों, कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने की सलाह दी. उन्होंने देशवासियों को कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आरोग्य सेतु एप के बारे में भी बताया. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें. दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें.
    इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सलाह दी कि वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए फेसकवर या मास्क का निश्चित रूप से इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए आयुष मंत्रालय ने जो निर्देश जारी किए हैं, हमें उसका भी ध्यान रखना चाहिए. इन निर्देशों का पालन करना चाहिए. लॉकडाउन का पालन करने के संबंध में उन्होंने कहा कि हमें वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करना है. घर में रहना है, ताकि यह संक्रमण न फैले.
    पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि जितना हो सके गरीब परिवारों की सहायता करें. उनके भोजन की आवश्यकता को पूरा करें. देश में COVID-19 से जंग में लगे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इनका सम्मान किया जाना चाहिए. सफाईकर्मी और पुलिसवाले जिस तरह से इस जंग में जुटे हैं, उसका सम्मान होना चाहिए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को दिया जा रहा बिना प्रचार प्रसार के राशन भोजन

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.