Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक, गमछे का मास्क पहने दिखे पीएम नरेंद्र मोदी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक, गमछे का मास्क पहने दिखे पीएम नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली.:मास्‍क नहीं तो गमछा बांधें… यूपी के लोगों को दी गई इस सलाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अमल करते दिखे हैं. कोरोना वायरस पर हुई समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गमछे को मास्क बनाकर बैठे दिखे. कोरोना से बचने के लिए मुंह का कवर करना जरूरी है. इसके लिए गमछा, कपड़ा, रुमाल कुछ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.गुरुवार को मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के विधायकों, जिलाध्‍यक्ष और महानगर अध्‍यक्ष से फोन पर लॉकडाउन स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. इस दौरान उन्‍होंने कहा था, आप लोग मास्‍क पर पैसा मत खर्च कीजिए. अपने यहां यूपी में गमछा लगाते हैं ना तो गमछा से मुंह बांधकर घर से बाहर निकलिए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से हालात की समीक्षा के लिए राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत शुरू कर दी है. वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से बैठक चल रही है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 239 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 7447 तक पहुंच गई है.मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 6,565 लोग संक्रमित हैं, जबकि महामारी के चलते अब तक कुल 239 व्यक्तियों की मौत हो गई है. एक मरीज के पलायन सहित उपचार के बाद 642 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. महाराष्ट्र 1574 एक्टिव मामलों के साथ महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है. राज्य में संक्रमण के चलते 110 मौतें हुई हैं, जबकि इलाज के बाद 188 लोग ठीक हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकारों को भी मिले डॉक्टरों , प्रशासनिक पदाधिकारीयों व पुलिसकर्मियों की तरह बीमा की सुविधा तथा सुरक्षा किट :देवानंद सिंह
    Next Article अमेरिका में मचा कोहराम, चौबीस घंटे में दो हजार से ज्यादा मौतें

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.