निजाम खान
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने कहा कि जामताड़ा जिला प्रशासन जामताड़ा जिले वासियों के खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर तत्पर है। इसके लिए राशन डीलर के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
साथ ही जरूरी सामान दवाओं, सब्जी, दूध, रसोई गैस इत्यादि की होम डिलीवरी का प्रबंधन किया गया है।
राशन डीलर के माध्यम से मार्च 2020 का चावल का आवंटित किया जा चुका है।
वही अप्रैल-मई 2020 माह का खाद्यान्न अग्रिम के रूप में भी वितरण का आदेश दे दिया गया है। वही अप्रैल माह का खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
राशन डीलर के माध्यम से कार्ड धारियों को राशन की उपलब्धि भी कराया जा रहा है।
उपायुक्त जामताड़ा ने अनियमितता कालाबाजारी तथा निर्धारित दर से ज्यादा कीमत ग्राहकों से वसूलने की शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
उपायुक्त जामताड़ा के निर्देशानुसार इसी शिकायत पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिसके परिणाम स्वरूप जामताड़ा जिले के 3 पीडीएस डीलरों को सस्पेंड किया गया है जो निम्नांकित है।
1.निवारण मुर्मू, ग्राम/ पंचायत- कुर्ता,प्रखंड – नारायणपुर,
2. दिलेश्वर सोरेन, ग्राम/ पंचायत- चंदड़ीहा /लखनपुर प्रखंड- नारायणपुर
3.सनातन मुर्मू, ग्राम- जबरदहा,पंचायत – पाबिया, प्रखंड- नारायणपुर।
*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि अच्छे जन वितरण प्रणाली के दुकान दार का एक अच्छी पहल ये भी है कि निरीक्षण के क्रम में यह पता चला कि वे अच्छे तरीके से अपने जिमेवारी का निर्वहन कर रहे है साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन भी कर रहे है।
जन वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जितना अनाज देना चाहिए वो अनाज का वितरण अच्छी तरीके से कर रहे है।
यह एक अच्छा संदेश जा रहा है। कोरोना वायरस का प्रभाव/ प्रकोप है। उसमें अपनी जिम्मेवारी का बहुत सारे जन वितरण प्रणाली के दुकान दार अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत अच्छे से कर रहे हैं।
ये भी जानना आपके लिए बहुत जरूरी है????
*आप तक देश और दुनिया के सभी महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने के लिए राष्ट्र संवाद की एक छोटी सी प्रयास– तो आयिये देश और दुनिया की सभी महत्त्वपूर्ण खबरें जानने के लिए यूट्यूब पर जाये और R samvad news सर्च कीजिये।साथ ही चैनल सब्सक्राईब कीजिये और बेल ऑईकन को भी दबाना ना भूले।क्योंकि बेल आइकॉन दबाने से जैसे ही R samvad news YouTube चैनल पर जो भी खबरें दी जाएगी उसका नोटीफीकेशन आप तक पहूंचेगा और आप तूरंत खबर को देख सकेंगे।धन्यवाद!*
https://youtu.be/gBSRKDISee0