Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने सीमाओं को सील करने का दिया निर्देश तथा एसपी ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती से निपटने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    उपायुक्त ने सीमाओं को सील करने का दिया निर्देश तथा एसपी ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती से निपटने का दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *सभी पदाधिकारी अलर्ट रहें सीमाओं को पूरी तरह सील करें:- उपायुक्त, जामताड़ा*

    जिले में वंचित नि:शक्त, गरीब, असहाय लोगों को मिलेगा खाद्यान्न:- उपायुक्त, जामताड़ा

    *बेवजह सड़कों पर निकलने वालों से सख्ती से निपटें:- पुलिस अधीक्षक*

    *सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे:- उपायुक्त जामताड़ा*

    जो भी कर्मी आपदा के समय में अपने कार्यों के प्रति जिम्मेवारी पूर्वक कार्य नहीं करेंगे उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)

    *अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को बॉर्डर पर ही रोक कर मेडिकल जांच कर के 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखें:- उपायुक्त, जामताड़ा*

    *नाला सीडीपीओ और कर्माटांड़ सीडीपीओ को स्पष्टीकरण मांगा गया*

    आज दिनांक 30 मार्च 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन की स्थिति में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा ने जेएसएलपीएस डीपीएम से कहा कि मास्क और सैनिटाइजर बनाने में किसी तरह का कठिनाई है तो उससे अवगत कराएं साथ ही मास्क और सैनिटाइजर बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यक तैयारी की गई है उसके बारे में पूछा गया। सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने निर्देश दिया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार दाल भात केंद्र का संचालन करेंगे तथा केंद्र के संबंध में सूचना जनसंपर्क विभाग को जानकारी देंगे ताकि प्रचार-प्रसार से सभी को सूचना मिल सके कोई भी बाहरी व्यक्ति आएंगे उसे क्वॉरेंटाइन में रखना है एवं समय समय पर खाना उपलब्ध कराना है।

    पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार ने कहा कि जो सिपाही आते हैं उनका बेड नहीं है उनको बेसिक बेड देने की आवश्यकता है। मिहिजाम एवं जामताड़ा थाना को व्यवस्था के लिए शेल्टर की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए सभी वीडियो एवं सभी शहरी क्षेत्र के लिए कार्यपालक पदाधिकारी भवन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम को निर्देश दिया है कि जामताड़ा, मिहिजाम एवं नाला थाना में अतिरिक्त दाल भात केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है।

    उपायुक्त ने कहा कि जहां गरीब क्षेत्र है वहां दाल भात केंद्र खोलना आवश्यक है, जहां आवश्यकता नहीं है उस स्थान को परिवर्तन करने की आवश्यकता है। नए 11 दाल भात केंद्रों का स्थल चिन्हित करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एमओ एवं जेएसएलपीएस के बैठक कर निर्णय लेने का आदेश दिया गया।

    उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जामताड़ा जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र की विस्तृत सूचना के साथ सूची जिला जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि जनसंपर्क विभाग सभी माध्यमों का प्रयोग करते हुए इसका व्यपाक प्रचार प्रसार करेगा।

    *खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने हेतु बनाए गए छापामारी दल लगातार छापामारी करें।*

    जिले में खाद्य सामग्रियों के कालाबाजारी को रोकने हेतु जिले में कुल 3 दलों का चयन किया जा चुका है साथ ही प्रखंड स्तर पर भी एक एक दल का गठन किया गया है सभी संबंधित दल को आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी मुहैया करा दिया गया है।
    सभी संबधित पदाधिकारी सूचनाओं के अनुसार करवाई करें।

    *सभी प्रखंड को कोरोना के प्रसार से निपटने के लिए आवश्यक साफ सफाई हेतु एक एक लाख का आवंटन दिया गया।*

    जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर पंचायत तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक-एक लाख का आवंटन दे दिया गया है, इस राशि का प्रयोग वो साफ सफाई, एवं अन्य जरूरी कार्य के लिए खर्च करेंगे। मैनेजर को चिन्हित कर आश्रय गृह, क्वॉरेंटाइन सेंटर का देखभाल सहित साफ सफाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    उपायुक्त ने नगर प्रबंधक को मिहिजाम एवं जामताड़ा में अवस्थित आश्रय गृह के साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को देखने का निर्देश दिया गया।

    जनसंवाद में प्राप्त हो रहे शिकायतों के अनुसार राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी एवं राज्य स्तरीय कारोना कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया। वहीं कोरंटाइन सेंटर के अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने के लिए उप विकास आयुक्त को समय समय पर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहनों को अनुमति देने के पूर्व अच्छी तरह से जांच परख करने का निर्देश दिया। आश्रय गृह में मैनेजमेंट/लेबर के किए श्रम अधीक्षक को कर्मी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को पूरे लॉक डाउन के दौरान जिले भर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

    पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.) ने कहा कि जिस किसी विभाग को पुलिस बल की आवश्यकता है वे सूची तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित विभाग को विधि व्यवस्था संधारण में असुविधा ना हो।

    स्वास्थ्य विभाग को उपायुक्त ने स्वास्थ्य सामग्री क्रय करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिया कि आवश्यकता को बताया जाए तथा विधायक फंड को संबंधित विधान सभा क्षेत्र में ही खर्च करना है।

    *बाहर से आए हुए व्यक्ति अब होम कोरेंटायन नहीं कोरंटायन में रहेंगे – उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त ने बीडीओ को निर्देश दिया कि जितने भी कॉरेंटाइन सेंटर बने हैं। उसमे निर्धारित मानक दूरी का पालन करते हुए उसे जबरदस्ती कोरेंट्टाइन किया जाए। साथ ही अंचल अधिकारियों, सीडीपीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे जो भी बाहरी व्यक्ति आएंगे उसे चिन्हित कोरेन टाइन केंद्र में किसी भी हाल में रखा जाना है।

    प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर इसकी करवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया इसके साथ ही पंचायत स्तर पर भी बैठक कर इसकी करवाई सुनिश्चित हो।

    वहीं आगे कहा कि चिन्हित भवन के अलावा डेडीकेटेड अस्पताल उदलबनी को निकालकर कोरेंटाइन में रखना है।

    *निजी अस्पताल को बनाया जाएगा आइसोलेशन वार्ड*

    जितने भी निजी अस्पताल को आइसोलेशन के लिए चिन्हित किया गया है उससे सर्टिफिकेशन प्राप्त करें। अगर वो कन्फर्मेशन नहीं करते है तो उसके विरुद्ध कानूनी करवाई की जाए।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, आईटीडीए निदेशक श्री नीतीश कुमार सिंह(भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, सिविल सर्जन आशा एक्का, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भदोलिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री बांके बिहारी सिंह, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती रीता सिंह सहित सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन का किया उद्घाटन
    Next Article मोदी आहार फ़ूड पॉकेटऔर राशन का हुआ वितरण

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.