Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम अस्पताल में मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन का किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *एमजीएम अस्पताल में मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन का उद्घाटन*

    *माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन ने किया उद्घाटन, उपायुक्त भी रहे* *मौजूद*

    *माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन श्री बन्ना गुप्ता* द्वारा आज एमजीएम अस्पताल में लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया। 13 KL कैपिसिटी के इस प्लांट से लगभग 500 बेड में मरीजों को ऑक्सिजन की सुविधा दी जा सकेगी। इस दौरान माननीय मंत्री ने एमजीएम अस्पताल में कोरोना वायरस(COVID-19) के उपचार संबंधी आईसोलेशन वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित चिकित्सकों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। माननीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन की स्थापना कोरोना वायरस(COVID-19) के उपचार में काफी सहायक सिद्ध होगा, प्रयास होगा कि आवश्यकतानुसार मरीजों को इसका समुचित लाभ मिले। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं उपचार के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। माननीय मंत्री ने बताया कि आईसीएमआर के द्वारा अनुमति प्राप्त कर लिया गया है तथा रांची(ईटकी) एवं पीएमसीएच धनबाद में भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सिजन पाइपलाइन इंस्टॉल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा प्रशासन सक्रिय है, कहीं कोई चिंता की बात नहीं है, हम सभी मिलकर जनता के सहयोग से इस आपदा के समय को अच्छे से पार करेंगे।

    निजाम खान
    *उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला* ने कहा कि प्रशासन के स्तर पर कोरोना वायरस के रोकथाम एवं उपचार के संबंध में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिलेवासियों से अपील है कि वे लॉक डाउन का पालन कर हमारा सहयोग करें, घरों से बाहर ना निकलें। उन्होने बताया कि जेल प्रशासन एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों द्वारा NULM के माध्यम से मास्क बनवाया जा रहा है साथ ही साथ सिविल सर्जन के माध्यम से एनआईटीके लैब में सैनिटाइजर बनाया जा रहा है जिसे सभी के लिए उपलब्ध करायेंगे। आवश्यक खाद्यान्न सामग्रियों की होम डिलिवरी का अच्छा परिणाम सामने रहा है, प्रतिदिन कम से कम दो हजार कॉल आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कैंटीन एवं दाल भात योजना केन्द्र से भी जरूरत मंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री राहत कोष की बैठक उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई आयोजित
    Next Article उपायुक्त ने सीमाओं को सील करने का दिया निर्देश तथा एसपी ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती से निपटने का दिया निर्देश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.